विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह ने आवास पर लगाया जनता दरबार।

रिपोर्ट_देवेंद्र प्रताप सिंह

संवादाता, सुल्तानपुर

इंडेविन टाइम्स न्यूज नेटवर्क

  • सुनी जनता की फरियाद, कई समस्याएं मौके पर निस्तारित, तो कई समस्याओं के निस्तारण के लिये अधिकारियों को दिए निर्देश।
  • सर्वसुलभ जनप्रतिनिधियो में होती विधायक विनोद सिंह की गिनती।

सुल्तानपुर विधानसभा से विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह जनता के लिये सर्वसुलभ जनप्रतिनिधियों में से एक हैं। वे स्वयं फरियादियों से रूबरू होते हैं और उनकी समस्याओं को निस्तारित करवाते हैं। इसी कड़ी में आज भी अपने आवास पर विधायक विनोद सिंह ने लोगों की समस्याएं सुनी और ज्यादातर समस्याओं को उन्होंने स्वयं निस्तारित कर दिया, साथ ही कुछ समस्याएं अधिकारियों के लेवल की थी, जिसके लिये उन्हें निस्तारित करने के निर्देश दिए। इस दौरान विनोद सिंह ने लोगों से कहा कि केंद्र में मोदी जी और सूबे में योगी जी की सरकार ने तमाम तरह की योजनाएं चला रखी हैं, आवास, शौचालय, बिजली, पेंशन के साथ साथ तमाम तरह की योजनाएं हैं जिसका पात्र स्वयं लाभ ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि यदि कोई समस्या आ रही है तो तत्काल उन्हें अवगत कराएं सभी की समस्या का निदान किया जाएगा।