सुल्तानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह ने जनता दरबार और क्षेत्र भ्रमण कर जाना जनता का हाल।

रिपोर्ट_अर्चना नारायण

संवादाता, सुल्तानपुर

  • आवास पर पहुंचे नवनियुक्त बार अध्यक्ष गिरजा प्रसाद शुक्ल एवं महासचिव समरजीत सिंह से भी मुलाकात, बार एसोसिएशन के किसी भी बुलावे पर सबसे पहले खड़े होने की कही बात।
  • सुनी लोगों की फरियाद, कई समस्याएं मौके पर की निस्तारित, कई को जल्द निस्तारित करने का दिया आश्वासन।

सुल्तानपुर।विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह क्षेत्र के लोगों के लिये समर्पित हैं,ना सिर्फ वे लोगों की फरियाद सुन कर उसे निस्तारित कर रहें हैं, बल्कि क्षेत्र में विकास को लेकर भी लगातार सक्रिय हैं। आज भी इसकी शुरुवात विनोद सिंह ने अपने आवास से की। जहां सुबह आवास पर पहुंचे दर्जनों लोगों की उन्होंने समस्याएं सुनी और ज्यादातर समस्यायों को तत्काल निस्तारित कर दिया। जबकि कुछ ऐसी समस्याएं थी जो बिना अधिकारियों के संभव नही थी। लिहाजा ऐसी समस्यायों के लिये तत्काल अधिकारियों को निर्देशित किया और फरियादियों को जल्द से जल्द कार्य पूरा होने के लिये आश्वस्त किया। इसके साथ ही विधायक विनोद सिंह ने आवास पर पहुंचे नवनियुक्त बार अध्यक्ष गिरजा प्रसाद शुक्ला एवं महासचिव समरजीत सिंह से मुलाकात की। विनोद सिंह ने उन्हें आश्वस्त किया कि जब भी बार एसोसिएशन उनकी आवश्यकता पड़ेगी वे हमेशा तैयार मिलेंगे।

 इसके बाद विधायक विनोद सिंह इलाके में क्षेत्र भ्रमण के लिए और लोगों का हाल चाल लिया। शुरुवात बैजापुर गांव में बंधु का पुरवा से हुई जहां राम बोध वर्मा के घर के पास चौपाल लगाकर विनोद सिंह ने गांव के प्रमुख और संभ्रांत लोगों से मुलाकात की, साथ ही अन्य ग्रामीणों से रूबरू हुये और फरियादियो की समस्यायों का निस्तारण किया। यहां के बाद पूर्व मंत्री विनोद सिंह भाई बाजार पहुंचे और कावंड़ यात्रा में अमेठी के सगरा पीठाधीश्वर मौनी जी महराज अउ टीकरमाफी आश्रम के ब्रह्मचारी जी महाराज का स्वागत किया। वहां के बाद वे मोहद्दीपुर गांव में छेदीलाल मौर्या के आवास पर चौपाल लगाकर जनसंपर्क किया और लोगों की समस्याएं निस्तारित की। इसके साथ ही मिश्राने और गौहानी गांव के लोगों से मुलाकात कर पूर्व मंत्री ने लोगों का हाल जाना। वहीं मिश्राने गांव के लोगों में विधायक विनोद सिंह का आभार व्यक्त किया और कहा कि आप पहले जनप्रतिनिधि हैं जो यहां आए हुये हैं। 

अपने जनता दर्शन और जनसम्पसर्क के दौरान विनोद सिंह ने कहा कि आज चाहे केंद्र की सरकार हो या प्रदेश की सरकार। बिना जाति धर्म देखे हर वर्ग के लिये तमाम योजनाएं चलाई जा रही हैं जिसका लोग लाभ ले सकते हैं। उन्होंने साफ कहा कि अगर पात्रो को लाभ लेने में कोई परेशानी हो तो वे निःसंकोच संपर्क कर सकते हैं। उनकी समस्यायों को प्राथमिकता देकर निस्तारित करवाया जायेगा।