क्षेत्र में जनसंपर्क कर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

रिपोर्ट_प्रभ जोत सिंह जिला ब्यूरो चीफ

इंडेविन टाइम्स न्यूज नेटवर्क 

  • चौपाल लगाकर ग्रामीणों से हुये रूबरू, सुनी ग्रामीणों की फरियाद।
  • राह चलते लोगों से भी की रुक रुक कर की मुलाकात, लिया सभी का हाल चाल।

सुल्तानपुर ।विधानसभा से विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह अपने विधानसभा क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। गांव गांव में जनसंपर्क अभियान और चौपाल के जरिये विनोद सिंह न सिर्फ लोगों से रूबरू हो रहे हैं, बल्कि फरियादियों की समस्यायों को सुनकर, उसे निस्तारित भी करवा रहे हैं। इसी कड़ी में आज विनोद सिंह महिलो आशापुर गांव पहुंचे, जहां राजकुमार शर्मा, पल्लवी सिंह मंडल अध्यक्ष, पवन सिंह के साथ जनसंपर्क कर उन्होंने लोगों को केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाई। यहां से निकलने के बाद विधायक विनोद सिंह पिट्ठलपुर गांव पहुंचे जहां ग्राम प्रधान विजय बाबा की अगुवाई में जनसंपर्क किया और ग्रामीणों से मुलाकात की। जनसंपर्क के दौरान महमूदपुर के संतोष सिंह, मंडल महामंत्री संतोष सिंह समेत तमाम लोग उपस्थित रहे। यहां के बाद पूर्व मंत्री शिवनगर गांव पहुंचे कालीकान्त त्रिपाठी के आवास पर बूथ अध्यक्ष प्रह्लाद वर्मा की अगुवाई में चौपाल और जनसंपर्क के जरिये लोगों से मुलाकात की गई।

 यहां के बाद रहायकपुर गांव पहुंचे विनोद सिंह ने काली माता मंदिर पर दर्शन किया। साथ ही ग्रामीणों से रूबरू हुये और उनकी समस्याये सुन उसे निस्तारित करवाने की बात कही। यहां से निकलकर कस्बों और चौराहों पर भी विधायक विनोद सिंह ने रुक रुक कर लोगों से मुलाकात की और उनका हाल चाल लिया। जनसंपर्क और चौपाल के दौरान विनोद सिंह ने सभी को आश्वस्त किया कि क्षेत्र में किसी भी तरह की समस्या के लिये वे और उनकी टीम हमेशा तैयार है। उन्होंने कहा कि इलाके का विकास उनका पहला लक्ष्य है। सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाना है।

 ताकि लोग उसका लाभ ले सकें। विनोद सिंह ने कहा कि यदि पात्रों को योजनाओ का लाभ लेने में कोई परेशानी है तो वे निःसंकोच मिल सकते हैं। प्राथमिकता पर उनकी समस्या का निदान करने का पूरा प्रयास होगा। आज के जनसंपर्क अभियान में पूर्व मंडल अध्यक्ष उमाकांत शुक्ला, पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्याम बहादुर पाण्डेय, ग्राम प्रधान अंजनी कुमार पाण्डेय, राम भवन जायसवाल, पन्नालाल जायसवाल, राजेश कुमार, उत्तम सिंह, सुदामा मिश्रा, मंडल अध्यक्ष संदीप तिवारी, मंडल अध्यक्ष सुभाष वर्मा, समाजसेवी अखण्ड प्रताप सिंह सहित तमाम भाजपा नेता एवं कार्यकर्ताओ ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया।