KNIPSS में आज से खेल दिवस का हुआ आयोजन

रिपोर्ट_अर्चना नारायण जिला संवादाता

इंडेविन टाइम्स न्यूज नेटवर्क 

सुल्तानपुर।आजादी के अमृत महोत्सव के क्रम में आज दिनांक 29.08.2022 को कमला नेहरू भौतिक एवं सामाजिक विज्ञान संस्थान सुल्तानपुर में राष्ट्रीय खेल दिवस पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ।आज का कार्यक्रम मेजर ध्याचन्द के जीवन पर आधारित था। संस्थान के उपप्राचार्य प्रोफेसर सुशील कुमार सिंह नें बाबू केदारनाथ सिंह व मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर आज के कार्यक्रम की शुरुआत की। इसी क्रम में संस्थान में आज से प्रारंभ क्रीड़ा सप्ताह के प्रथम कार्यक्रम दिवस पर प्रोफेसर प्रवीण कुमार सिंह , क्रीड़ा आयोजन सचिव नें बताया कि मेजर ध्यानचन्द जो हॉकी के पूर्व भारतीय कप्तान व अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त खिलाड़ी थे, उन्हीं के जन्म दिन को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता हैं।

 संस्थान का आज का कार्यक्रम मेजर ध्यानचन्द के जीवन पर आधारित है जिसमें डाक्यूमेंट्री फिल्म के जरिए उनकी तन्मयता, लगन, राष्ट्र समर्पण व राष्ट्रीय /अन्तर्राष्ट्रीय उपलब्धिओं के बारे में एक संक्षिप्त चित्रण को जानेंगे व उसे आत्मसात् करने का भी कार्य करेंगे। संस्थान के उप प्राचार्य प्रोफेसर सुशील कुमार सिंह नें मेजर ध्यानचन्द के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि एक अन्तर्राष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट में मेजर ध्यानचन्द के खेल कला से जर्मनी इतना प्रभावित हुआ कि उसने अपने देश में यह प्रसारित किया कि इस समय जर्मनी में भारत देश से एक हॉकी का जादूगर आया है, सभी लोग उसके जादू को देखने जाएं। इसी क्रम में संस्थान के निवर्तमान प्राचार्य प्रोफेसर राधेश्याम सिंह नें बताया कि मेजर ध्यानचन्द्र हॉकी के इतने माहिर खिलाड़ी थे कि उन्होंने एक मैच की हारी हुई बाजी पलट दी जिसपर उन्हें हॉकी विजार्ड की उपाधि दी गयी। छात्रों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि समाज में कभी संसाधन पर्याप्तता में कभी किसी नें उच्चतर स्थान प्राप्त नहीं कर पाया , मेजर ध्यानचन्द ने अभाव में ही कड़ी मेहनत व लगन की बदौलत हाकी के क्षेत्र में अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त की। 

संस्थान के आजादी के अमृत महोत्सव समिति के सदस्य असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ सुधांशु प्रताप सिंह एवं डॉ शिव बहादुर तिवारी ने छात्रों को बताया कि जीवन में लगन से कार्य किया जाए तो अपने भविष्य एवं देश के भविष्य को उज्जवल बनाया जा सकता है। इस कार्यक्रम को प्रो. बिहारी सिंह, प्रो. ओम प्रकाश सिंह, प्रो. उमाशंकर सिंह, प्रो.प्रमोद कुमार सिंह, प्रो. किरण सिंह ने संबोधित किया। तदुपरांत अम्बेडकर हाल में भारत के महान हाकी खिलाड़ी मेजर ध्यान चन्द के जीवन पर आधारित डाक्यूमेंट्री फ़िल्म " विरासत " दिखाई गयी।

  इस कार्यक्रम में 250 से अधिक उपस्थित छात्र छात्राएं, अन्य प्राध्यापक डॉ शक्ति सिंह, डॉ अतुल कुमार सिंह, डॉ डी. के.सिंह व डॉ अतुल कुमार वर्मा एवं कर्मचारीगण राम शब्द, दीप बरनवाल, अजीत, देवनाथ आदि उपस्थित रहे।इस कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु आजादी के अमृत महोत्सव समिति की संयोजिका प्रो. प्रतिमा सिंह एवं संस्थान के प्राचार्य प्रो.आलोक कुमार सिंह ने आयोजकों एवं छात्र छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।