विधायक सुलतानपर एवं पूर्व विधायक विनोद सिंह ने क्षेत्र में चलाया जनसंपर्क अभियान

रिपोर्ट_परविंदर सिंह जिला संवादाता

इंडेविन टाइम्स न्यूज नेटवर्क 

चौपाल के जरिये ग्रामीणों से हुये रूबरू

सुनी फरियाद, निस्तारण के लिये अधिकारियों को दिया दिशा निर्देश।

लोगों के सुख दुःख में शरीक होकर विधायक विनोद सिंह ने कराया अपनत्व का अहसास।

सुलतानपर ।विधानसभा से विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह अपने विधानसभा क्षेत्र में सक्रियता बनाये हुए हैं। जनसंपर्क और चौपाल के जरिये न सिर्फ वे लोगों से मुलाकात कर रहे हैं, बल्कि फरियादियों की समस्यायों के निस्तारण के लिए त्वरित प्रयासरत भी रहते है। इसी कड़ी में पूर्व मंत्री ने आज कई गांव का दौरा किया और लोगों से रूबरू हुये। शुरुवात उतुरी के खुशहाल मिश्र का पुरवा गांव से हुई जहां चौपाल और जनसंपर्क के जरिये वे लोगों से रूबरू हुई। प्रदीप पाल के आवास पर आयोजित इस चौपाल में धनंजय मिश्रा, संतोष मिश्रा, विजय बहादुर सहित तमाम लोगों की अगुवाई में विनोद सिंह ग्रामीणों से रूबरू हुए, न सिर्फ उन्होंने लोगों की फरियाद सुनी बल्कि अपने स्तर से उसे निस्तारित करने की बात कही।

 यहां के बाद वे उगईपुर स्थित गंगा प्रसाद तिवारी आवास पर सत्येन्द्र तिवारी की अगुवाई में लोगों से रुबरु हुये और लोगों की समस्यायों को सुन उसे जल्द से जल्द निस्तारण की बात कही। इसके साथ ही विधायक विनोद सिंह नरसिंह नारायण के आवास पर पहुंचे, जहां भारत माता की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्होंने इलाके कई संभ्रांत लोगों से मुलाकात की। इसके बाद विनोद सिंह विसानी नरायनपुर गांव पहुंचे विनोद सिंह ने सरकारी नलकूप का निरीक्षण किया, वहीं नलकूप बन्द होने पर उन्होंने आलाधिकारियों से नाराजगी व्यक्त की और जल्द से जल्द उसे शुरू करवाने के निर्देश दिये। 

इसके साथ ही उन्होंने बूथ अध्यक्ष दिवाकर मिश्रा के आवास पर ग्राम प्रधान अशोक यादव की मौजूदगी में लोगों से मुलाकात की, फरियादियों की समस्याएं सुनी और उसे निस्तारित करने के लिये आश्वस्त किया। इसके बाद विधायक विनोद सिंह प्रतापगंज बाजार पहुंचे और जनसंपर्क के जरिये लोगों से मुलाकात की। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्याम बहादुर पांडे ग्राम प्रधान अलहदादपुर आदर्श पांडे वरिष्ठ भाजपा नेता वा जिला जिला कार्यकारिणी सदस्य संतोष कुमार पांडे मंडल अध्यक्ष राम अभिलाख सिंह मंडल महामंत्री अशोक वर्मा बूथ अध्यक्ष प्रतापपुर पवन मिश्रा मंडल मंत्री लोहरामऊ संजय व्हाट्सएप पर संयोजक राज नारायण सिंह व अन्य लोग शामिल रहे