विधायक विनोद सिंह ने समझा नगरवासियों का दर्द

रिपोर्ट_अर्चना नारायण

जिला संवादाता

इंडेविन टाइम्स न्यूज नेटवर्क 

  • विधायक विनोद सिंह ने समझा नगरवासियों का दर्द।
  • नगर पालिका के गृहकर, जलकर और दुकानों का किराया कम करने के लिये बैठक में रखा गया प्रस्ताव।
  • कर और किराया कम करने का प्रस्ताव एजेंडे में सर्वसम्मति से किया गया पास।

सुल्तानपुर ।विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह चुनाव में लोगों द्वारा किये गए वायदे को पूरा करने में कोई कोर कसर नही छोड़ना चाहते। लोगों के दुखदर्द को समझने वाले विनोद सिंह जल्द ही नगर वासियो को एक बड़ी सौगात दिला सकते हैं। अगर सब कुछ ठीक ठाक रहा तो हाल में ही नगर पालिका परिषद द्वारा बढ़ाया गये जलकर, गृहकर और दुकानों के बढ़ाये हुये किराए में कमी हो सकती है। लिहाजा आज विधायक विनोद सिंह ने तमाम सभासदों के साथ इसका प्रस्ताव बैठक में रखा जिसे सर्वसम्मति से पास कर दिया गया। इसके तहत पुराने मकानों में अब 20% गृहकर और जलकर नगर पालिका द्वारा जमा किया जाएगा, जबकि दुकानों में 12.5 फीसदी बढ़ोत्तरी कर किराया वसूला जाएगा। विधायक विनोद सिंह के इस प्रयास का तमाम सभासदों और आमजन ने स्वागत किया है। 

 गौरतलब हो कि नगर पालिका परिषद की चेयरमैन बबिता जायसवाल द्वारा अचानक ही गृहकर, जलकर और नगर पालिका परिषद की दुकानों में अचानक ही बेतहाशा वृद्धि कर दी गई थी, और मनमाने तरीके से गृहकर, जलकर और नगर पालिका के दुकानों का किराया वसूला जाने लगा था। जिससे लोग परेशान हो गए थे। फिलहाल विधायक विनोद सिंह और सभासदों के इस प्रयास की पूरे नगर क्षेत्र में सराहना की जा रही है।