आजादी का अमृत महोत्सव तथा 75 वा स्वतंत्रता दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया

रिपोर्ट_प्रभ जोत सिंह जिला ब्यूरो चीफ

इंडेविन टाइम्स न्यूज नेटवर्क 

सुल्तानपुर।15 अगस्त के शुभ अवसर पर महर्षि विद्या मंदिर सुल्तानपुर के प्रांगण में आजादी का अमृत महोत्सव पर बड़े धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ परंपरागत गुरु पूजा के साथ हुआ। विद्यालय के प्रधानाचार्य जगत नारायण उपाध्याय, संयुक्त निदेशक नवीन कुमार ने ध्यान शिक्षक शैलेंद्र कुमार पाण्डेय के निर्देशन में परंपरागत गुरु पूजा संपन्न हुई। तत्पश्चात विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा ध्वजारोहण किया गया, विद्यालय की छात्राओं ने राष्ट्रगीत व झंडा गीत का गायन किया।

 तत्पश्चात विद्यालय की छात्र छात्राओं के द्वारा अनेक प्रकार के सांस्कृतिक प्रोग्राम किए गए। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने महर्षि शिक्षा संस्थान के अध्यक्ष का संदेश पढ़कर सभी को सुनाया। आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारत वर्ष वेद भूमि, देव भूमि, पुण्य भूमि भारत के रूप में मना रहा है। गुरुदेव श्रद्धेय ब्रह्मानंद सरस्वती जी महाराज के शिष्य पूज्य महर्षि महेश योगी द्वारा प्रदत्त देवीय वैदिक भावातीत ध्यान एवं सिद्धि तकनीक का नियमित अभ्यास करके सामूहिक चेतना में सकारात्मकता की वृद्धि होगी तथा नकारात्मकता क्षीण होगी। 

जिससे जन जीवन में सुख, समृद्धि, संपन्नता, सद्भाव और प्रसन्नता में वृद्धि के साथ संघर्ष, आतंकवाद, युद्ध विभिषिका का भय तनाव और जीवन में अज्ञान का अंधकार दूर होगा जिससे संपूर्ण देश ही नहीं पूरा विश्व अजेयता को प्राप्त होगा, इसके लिए पूज्य महर्षि महेश योगी के दैवीय निर्देशन एवं महर्षि विद्या मंदिर समूह के अध्यक्ष डॉ ब्रह्मचारी गिरीश जी के नेतृत्व में महर्षि शिक्षा संस्थान के सामूहिक प्रयास से 10000 साधकों का समूह स्थापित करने की योजना को साकार किया जा रहा है। जिससे पूरे विश्व में अजेयता स्थापित की जा सके। तत्पश्चात विद्यालय के छात्र छात्राओं ने कविता, संगीत, समूह गीत, इंग्लिश व हिंदी भाषण के माध्यम से अपने विचारों को रखा। छात्र छात्राओं के द्वारा बहुत प्यार करते हैं अपने वतन को , वो देश मेरे तेरी शान पर सदके, सलाम उन शहीदों को, देश रंगीला, ए वतन मेरे आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

समस्त सांस्कृतिक कार्यक्रम सीसीए इंचार्ज अनुपमा द्विवेदी, संगीत आचार्य शिव शंकर मिश्रा के नेतृत्व में संपन्न किए गए। कार्यक्रम को संपन्न कराने में अंजू सिंह ,सुमित्रा यादव, बंदना सिंह सुमन सिंह, अनुराधा तिवारी, नीलम शुक्ला, ममता पाण्डेय, अनामिका पाण्डेय, ममता सिंह, राजीव नंदन पाण्डेय, रणंजय सिंह, शिवेंद्र द्विवेदी, गंगा शरण पाण्डेय, जयेश तिवारी, मयंक सिंह सहित समस्त अध्यापक अध्यापिका ने सहयोग किया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।