विधायक विनोद सिंह के पुत्र पुलकित ने किया क्षेत्र भ्रमण

रिपोर्ट_परविंदर सिंह जिला संवादाता

इंडेविन टाइम्स न्यूज नेटवर्क 

  • जनसंपर्क अभियान के तहत लोगों से की मुलाकात
  • योगी और मोदी सरकार की उपलब्धियों को रखा लोगों के बीच।
  • भाजपा नेताओं और कई सभासदों से भी की मुलाकात
  • क्षेत्र के विकास को लेकर लोगों से की चर्चा।

सुल्तानपुर।विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह के पुत्र पुलकित सिंह ने आज नगर क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने लोगों से मुलाकात कर केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार की उपलब्धियों को लोगों के बीच रखा। इसी कड़ी में नगर मण्डल अध्यक्ष मोहित साहू की अगुवाई में नरायनपुर सभासद अरुण कुमार के आवास पर चौपाल लगाकर पुलकित लोगों से रूबरू हुये। चौपाल के दौरान क्षेत्र के विकास को लेकर भी लोगों से चर्चा की गई। 

साथ ही सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच पहुँचाने की बात कही गई। बैठक के दौरान डॉ संतोष सिंह बूथ अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह, बृजेश मिश्रा, किसान मोर्चा के राजीव सिंह, सेक्टर प्रमुख अलेन्द्र सिंह सहित तमाम् लोग उपस्थित रहे। इसके साथ नगर के डाकखाने चौराहे स्थित अशोक मेडिकल स्टोर के पास भी पुलकित ने जनसंपर्क अभियान चलाया , जिसमें बूथ अध्यक्ष अभिनव की अगुवाई में लोगों से मुलाकात कर सरकार की उपलब्धियों को जन जन पहुंचाने की बात कही। पुलकित ने सभी से आग्रह किया कि जरूरतमंदों और पात्रों तक सरकार की योजनाओं की जानकारी पहुंचाई जाय ताकि वे सभी इसका लाभ ले सकें।