प्रभात फेरी निकालकर लोगों को घरों पर तिरंगा फहराने के लिए किया जागरूक

रिपोर्ट_प्रभ जोत सिंह जिला ब्यूरो चीफ

इंडेविन टाइम न्यूज़ नेटवर्क

  • तिरंगा अभियान को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ता तन्मयता से जुट जाएं : शंकर गिरि
  • भाजपा कार्यकर्ताओं के सहयोग से जिले भर में लगाएगी सवा लाख तिरंगे झंडे

सुल्तानपुर।आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर आजादी के अमृत महोत्सव को ऐतिहासिक बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने जोर- शोर से तैयारी शुरू कर दी है।रविवार को नगर अध्यक्ष आकाश जायसवाल के संयोजन में आयोजित स्वच्छता अभियान के तहत क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद पार्क परिसर की विधिवत साफ-सफाई की गई।इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष डा.आर.ए. वर्मा ,समाजसेवी सरदार बल्देव सिंह,पार्टी प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी, सुनील वर्मा,आलोक आर्या आदि की उपस्थित में शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको शिद्दत से याद किया गया।वही आजादी के अमृत महोत्सव को ऐतिहासिक व हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए भाजपा नगर इकाई द्वारा बढ़ैय्यावीर सेक्टर में प्रभात फेरी भी निकाली गई।

चंद्रशेखर आजाद पार्क से शुरू हुई प्रभात फेरी बसस्टेशन, बढ़ैयावीर,जीआईसी फील्ड, रेलवे स्टेशन रोड, जिला अस्पताल गेट से कोतवाली होते हुए चंद्रशेखर आजाद पार्क पर समाप्त हुई।इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय, वंदे मातरम के जयघोष के साथलोगों से अपने- अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की। इसी क्रम में हर घर तिरंगा अभियान की तैयारी को लेकर जिलाध्यक्ष डॉ.आर. ए. वर्मा की अध्यक्षता में जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष,आईटी व सोशल मीडिया के मंडल संयोजक,हर घर तिरंगा अभियान के मंडल संयोजक की संयुक्त वर्चुअल बैठक आयोजित हुई।बैठक में भाजपा के प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी शंकर गिरि ने अभियान की समीक्षा की।उन्होंने कहा हर घर तिरंगा अभियान को सफर बनाने के लिए कार्यकर्ता पूरी तन्मयता से जुट जाएं।

उन्होंने कहा 10 अगस्त तक मण्डलों और 12 अगस्त तक 2172 बूथकेंद्रों पर तिरंगे झंडे पहुंचा दिये जाए।उन्होंने कहा जिलास्तर पर झंडों को बूथकेन्द्रों तक पहुंचाने की लगातार मानिटरिंग भी की जाए।भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.आर.ए. वर्मा ने बताया की 10 अगस्त को युवामोर्चा की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा एक विशाल तिरंगायात्रा प.राम नरेश त्रिपाठी सभागार से निकाली जाएगी। पार्टी प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं के सहयोग से 1 लाख 25 हजार तिरंगे झंडे लोगों के घरों तक पहुंचाएगी।

आज कार्यक्रमों में प्रवीन कुमार अग्रवाल,बबिता तिवारी,विजय सिंह रघुवंशी,अजय सिंह लीडर, प्रवीण मिश्रा, दिनेश चौरसिया, संतोष दुबे, सौरभ पांडे ,मंजू तिवारी,रेनू सिंह,रीना जयसवाल, राजेश श्रीवास्तव रचना अग्रवाल, राधेश्याम,राम अवध जयसवाल, मोहित साहू, राहुल भान मिश्रा आदि मौजूद रहे।