सदर तहसीलदार ने किया विपणन केंद्र का औचक निरीक्षण, मचा हड़कंप

रिपोर्ट_प्रभ जोत सिंह जिला ब्यूरो चीफ

इंडेविन टाइम्स न्यूज नेटवर्क

सुल्तानपुर।सरकारी विपणन केंद्र कूरेभार का सदर तहसीलदार विदुषी सिंह ने किया औचक निरीक्षण। मौके पर तैनात कर्मियों में मचा हड़कंप। निरीक्षण के दौरान सदर तहसीलदार विदुषी सिंह ने गोदाम में मौजूद खाद्यानों का स्टॉक रजिस्टर से किया मिलान। खाद्यान स्टॉक गोदाम में मिला पूर्ण। वही सदर तहसीलदार विदुषी सिंह का कहना क्षेत्र के गरीबो के लिए सरकार द्वारा भेजा गया खाद्यान के प्रति बरती जा रही सावधानियों को दृष्टिगत रखते हुए विपणन केंद्र कूरेभार किया गया है निरीक्षण। मौके पर विपरण निरीक्षक कूरेभार मनोज चौधरी, व क्षेत्रीय संग्रह अमीन रणविजय सिंह समेत अन्य कर्मी रहे मौजूद।