KNIPSS में आज़ादी के अमृत महोत्सव पर संगोष्ठी एवं जागरूकता रैली का हुआ आयोजन।

रिपोर्ट_प्रभ जोत सिंह जिला ब्यूरो चीफ

इंडेविन टाइम्स न्यूज नेटवर्क

सुल्तानपुर।कमला नेहरू भौतिक एवं सामाजिक विज्ञान संस्थान में आज आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत संगोष्ठी एवं जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। संगोष्ठी के आयोजक असिस्टेंट प्रोफेसर सुधांशु प्रताप सिंह ने उपस्थित छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया कि यह महोत्सव मूलतः आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मनाया जा रहा है जिसके अंतर्गत देश के महानायकों, विभिन्न स्वतंत्रता आंदोलनों व स्वतंत्रता सेनानियों की उपलब्धियों पर प्रदर्शनी, रैली, डॉक्यूमेंट्री एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से सामान्य जनमानस को अवगत कराना है। इसी क्रम में प्रोफेसर ओ. पी. सिंह, भूगोल विभागाध्यक्ष ने छात्रों को संबोधित करते हुए बताया कि इस महोत्सव के अंतर्गत वर्तमानकालीन पर्यावरणीय मुद्दे भी शामिल हैं जिसके अंतर्गत देश के विभिन्न संस्थानों द्वारा पर्यावरणीय संरक्षण गतिविधि एवं वृक्षारोपण के माध्यम से जनजागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम में 100 से अधिक छात्र छात्राओं के साथ साथ डॉ.आर.पी. मिश्रा, डॉ. अतुल कुमार सिंह, डॉ. अनिल कुमार यादव, डॉ.नम्रता वर्मा, डॉ.अतुल कुमार वर्मा एवं रामशब्द व प्रभात सिंह आदि उपस्थित रहे।

आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के क्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं संस्थान की अमृत महोत्सव समिति के बैनर तले घर घर तिरंगा अभियान पर भव्य जागरूकता रैली का आयोजन संपन्न हुआ। इस रैली में संस्थान के प्राचार्य प्रोफेसर आलोक कुमार सिंह ने राष्टीय ध्वज एवं अमृत महोत्सव के महत्व पर प्रकाश डालते हुए संस्थान से घर घर तिरंगा रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। संस्थान के अमृत महोत्सव आयोजन समिति के सदस्य डॉ.सुधांशु प्रताप सिंह, भूगोल विभाग के अध्यक्ष डॉ. ओ. पी. सिंह, एन.एस.एस. के कार्यक्रमाधिकारी डॉ.आर. पी. मिश्रा एवं डॉ.अवधेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में 600 से अधिक छात्र छात्राओं ने राष्ट्र के गौरव एवं राष्ट्र ध्वज की शान में नारा लगाते हुए संस्थान के विभिन्न संकायों एवं सुल्तानपुर अयोध्या राजमार्ग पर चल रहे राहगीरों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की।

इस मौके पर संस्थान के उपप्राचार्य प्रोफेसर सुशील कुमार सिंह, निवर्तमान प्राचार्य प्रो. राधेश्याम सिंह, मुख्य अनुशास्ता प्रो. आर. पी. सिंह, अवध विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो. वी. पी. सिंह, समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. पी. के. सिंह, अन्य शिक्षक साथियों में 

 डा. नम्रता वर्मा, डॉ दीपमाला द्विवेदी, डॉ निकहत रफीक आदि उपस्थित रहे।आज के कार्यक्रम की सफलता हेतु अमृत महोत्सव आयोजन समिति की संयोजक प्रोफेसर प्रतिमा सिंह एवं संस्थान प्राचार्य ने कार्यक्रम आयोजकों व छात्र छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।