विधायक विनोद सिंह ने सुनी जनता की समस्याएं क्षेत्र में हैं लागातर सक्रिय

रिपोर्ट_प्रभ जोत सिंह जिला ब्यूरो चीफ

इंडेविन टाइम्स न्यूज नेटवर्क


  • जनता दरबार के जरिये सुनी लोगों की समस्याएं, और क्षेत्र भ्रमण कर जाना क्षेत्र का हाल
  • जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह के यहां रुद्राभिषेक में हुये शामिल, किया प्रसाद ग्रहण
  • आगामी चुनाव के लिए अभी से कर रहे भाजपा के कार्यों का प्रचार

सुल्तानपुर। विधानसभा से विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। आवास पर जनता दरबार लगाकर जहां वे लोगों की समस्याओं का समाधान कर रहे हैं तो वहीं क्षेत्र में जनसंपर्क के जरिये लोगों का हाल चाल ले रहे हैं। आज भी विधायक विनोद सिंह ने अपने आवास पर जनता दरबार लगा कर जनता की फरियाद सुनी। कई समस्यायों को उन्होंने मौके पर ही निस्तारित कर दिया जबकि कई समस्याओ को अधिकारियों के जरिये निस्तारित करवाने की बात कही। 

यहां के बाद विधायक विनोद सिंह बल्दीराय के गनापुर गांव पहुंचे। जहां जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह/ शिवकुमार सिंह ( ब्लाक प्रमुख बल्दीराय) के आवास पर आयोजित रुद्राभिषेक और महामृत्युंजय जप के बाद आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान पूर्व मंत्री ने वहां मौजूद लोगों का हाल चाल लिया। वहां से लौटते समय उन्होंने रास्ते मे धनपतगंज और कूरेभार क्षेत्र के लोगों से मुलाकात की और हाल चाल लिया। इस दौरान उनके साथ भाजपा नेता उत्तम सिंह, विपिन तिवारी समेत तमाम लोग मौजूद रहे।