सुल्तानपुर की आईपीएस 'बहू' को सराहा राष्ट्रपति व राज्यपाल ने

रिपोर्ट_प्रभ जोत सिंह जिला ब्यूरो चीफ
इंडेविन टाइम्स न्यूज नेटवर्क 
  • स्वतंत्रता दिवस पर मिले प्रशस्ति पत्र
  • पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. केएन सिंह की बहू व पूर्व एमएलसी अशोक सिंह की पत्नी हैं गौतमबुद्ध नगर में तैनात अपर पुलिस आयुक्त भारती सिंह

सुल्तानपुर। सातवें-आठवें दशक में देश की राजनीति में अपनी धमक कायम करने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. बाबू केदार नाथ सिंह के परिवार ने एक बार फिर अपना परचम लहराया है। स्व. सिंह की पुत्रवधू व कनिष्ठ पुत्र पूर्व एमएलसी अशोक सिंह की पत्नी वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी भारती सिंह ने विशिष्ट उपलब्धि अर्जित की है। संप्रति गौतमबुद्धनगर (नोएडा) में एसीपी मुख्यालय के पद पर कार्यरत श्रीमती सिंह की सेवा को देश के राष्ट्रपति व प्रदेश की राज्यपाल ने सराहा है। दोनों की ओर से उन्हें सोमवार को पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह की अध्यक्षता में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रशंसा पत्र प्रदान किये गए। उनकी इस उपलब्धि पर जिलेवासियों ने उन्हें शुभकामनाएं व बधाइयां दी हैं।