अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मादक पदार्थ/अवैध असलहा/वांछित/वारण्टी अभियुक्तो के विरुद्ध की गई कार्यवाही

रिपोर्ट_प्रभ जोत सिंह जिला ब्यूरो चीफ

इंडेविन टाइम्स न्यूज नेटवर्क 

सुल्तानपुर।पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर सोमेन वर्मा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक व समस्त क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में मादक पदार्थ/अवैध असलहा/वांछित/वारण्टी अभियुक्तो के विरुद्ध की गई कार्यवाही थाना कादीपुर पुलिस द्वारा एक नफर अभियुक्त को अवैध तमन्चे कारतूस के साथ किया गिरफ्तार थाना कादीपुर पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर मु0अ0सं0 393/22 धारा 9/25 आयुध अधि0 से सम्बन्धित अभियुक्त रतनलाल निषाद पुत्र श्रीराम निषाद निवासी बुढहा पोस्ट ढेमा थाना मोतिगरपुर जनपद सुलतानपुर को गिरफ्तार किया गया।

बरामदगी 

एक अदद तमन्चा अवैध 12 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर 

पुलिस टीम –

                     1. प्र0नि0 उमेश्वर प्रताप यादव

                     2. उ0नि0 रमेश कुमार यादव  

                     3. का0 अंकुर कन्नौजिया

वही थाना लम्भुआ पुलिस टीम द्वारा ग्राम चौकिया से देवासिंह उर्फ देवानन्द पुत्र नरेन्द्र प्रताप सिंह नि0 चौकिया नरहरपुर थाना लम्भुआ जिला सुलतानपुर को गिरफ्तार किया गया। जिसके पास से 1 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ तथा थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 303/2022 धारा 8/20 एन०डी०पी०एस० एक्ट पंजीकृत किया गया।

बरामद शुदा माल

एक अदद प्लास्टिक के झोले में 1 किलो 100 ग्रां० गांजा बरामद 

इसी संबंध में थाना चांदा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त विवेक सिंह पुत्र राम सकल सिंह ग्राम सिंघौली थाना चांदा जनपद सुल्तानपुर को 250 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर अपराध संख्या 319/22 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया ।वही एक और मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त राजा उमरी मोड से रमाशंकर यादव पुत्र राम अजोर निवासी ग्राम राजा उमरी थाना चांदा जनपद सुल्तानपुर को 250 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर अ0सं0 320/22 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।

थाना गोसाईगंज से एक नफर वारंट वसूली गिरफ्तार कर थाना गोसाईगंज से 128 सीआरपीसी के तहत अभि0 अजीत कुमार पुत्र धनेसर निवासी मलिकपुर थाना गोसाईगंज जनपद सुल्तानपुर को गिरफ्तार कर सम्बन्धित मा0 न्यायालय सुल्तानपुर को भेजा गया को0देहात पुलिस टीम द्वारा अभि0 कृष्ण कुमार कसौधन उर्फ बब्लू पुत्र स्व0 शिवकुमार कसौधन निवासी ग्राम मुरारपुर थाना को0देहात जनपद सुलतानपुर को मय 650 ग्राम नाजायज गांजा के साथ गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 409/2022 धारा 8/20 N.D.P.S. Act पंजीकृत किया गया।वही टीम द्वारा मु0अ0स0 65/07 धारा 307/504 भा0द0वि0 से सम्बन्धित एक नफर अभियुक्त सुनील कुमार वर्मा पुत्र गंगाराम वर्मा निवासी ग्राम जमुवांवा पश्चिम थाना कोतवाली देहात जनपद सुलतानपुर को गिरफ्तार किया गया।

151/107/116 सीआरपीसी की कार्यवाही

शान्ति व्यवस्था भंग किये जाने के सम्बंध में चलाये गये अभियान के अन्तर्गत थाना कादीपुर से 01, थाना लम्भुआ से 04, थाना को0देहात से 02, थाना चांदा से 06, थाना जयसिंहपुर से 02 कुल 15 व्यक्तियों का शांति व्यवस्था भंग करने के सम्बन्ध में गिरफ्तार किया गया।