सुल्तानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह की अनुपस्थिति में पुत्र पुलकित सिंह ने किया क्षेत्र भ्रमण।

निसार अहमद जिला संवादाता 

इंडेविन टाइम्स न्यूज नेटवर्क 

  • क्षेत्र में जगह जगह श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में लगी प्रतिमाओं का किया दर्शन।
  • जनसंपर्क कर लोगों की समस्यायों से भी हुये रूबरू,विधायक जी के जरिये समस्यायों को निस्तारित करने का दिया आश्वासन।

 सुल्तानपुर।विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह हों, या उनके परिवार का कोई भी सदस्य। उनकी अनुपस्थिति में पत्नी, बेटे बेटियां, सभी क्षेत्र के लोगों के लिये समर्पित है। लोगों से मिलकर उनके दुःख दर्द को मिटाने के बात हो या फिर उनकी समस्यायों को निस्तारित करवाने की बात। सबका प्रयास यही रहता है कि क्षेत्र के लोग खुशहाल रहें और उन्नति करते रहें। इसी कड़ी में आज विधायक विनोद सिंह की अनुपस्थिति में उनके पुत्र पुलकित ने क्षेत्र भ्रमण किया। इस दौरान बाबूगंज, गुप्तारगंज, सैफुल्लागंज, गोसाईंगंज बाजार में पुलकित ने क्षेत्र में लगी श्री कृष्ण प्रतिमाओं की झांकियों का दर्शन कर आशीर्वाद लिया और प्रसाद ग्रहण किया। साथ ही क्षेत्र में जनमाष्टमी पर आयोजित कृष्ण लीला और झांकियों का भी आनंद लिया। 

इस दौरान पुलकित ने क्षेत्र की उन्नति और विकास की ईश्वर से कामना की। इसके साथ ही पुलकित ने चांदपुर, सैदोपट्टी, गोसाईंगंज, सहित कई गांव में जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से रूबरू हुए और ग्रामीणों की फरियाद सुनी। पुलकित से ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उनका कार्य पिता एवं विधायक विनोद सिंह के जरिए जल्द से जल्द निस्तारित करवाया जाएगा ताकि लोगों की परेशानियों को के किया जा सके।