क्रय केन्द्रों पर धान बेचने हेतु कृषक को विभागीय पोर्टल पर पंजीयन कराना अनिवार्य।

 रिपोर्ट_प्रभ जोत सिंह जिला ब्यूरो चीफ

इंडेविन टाइम्स न्यूज नेटवर्क 

सुलतानपुर।22 अगस्त जिला खाद्य विपणन अधिकारी विनीता मिश्रा ने बताया कि वर्ष 2022-23 में मूल्य समर्थन योजना के अन्तर्गत धान खरीद हेतु समय सारिणी विषयक विशेष सचिव, उत्तर प्रदेश शासन के पत्र संख्या-942/29-4-2022/ई-1831/2020, खाद तथा रसद अनुभाग-4 लखनऊ द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में धान खरीद हेतु समय सारिणी निर्गत की गयी है, जिसके अनुसार खरीद विपणन वर्ष 2022-23 में सरकारी क्रय केन्द्रों पर धान बेचने हेतु कृषक को विभागीय पोर्टल fcs.up.gov.in पर पंजीयन कराना अनिवार्य होगा।

 नवीन पंजीयन या पूर्व पंजीयन का नवीनीकरण कृषक स्वयं/जनसेवा केन्द्र, इण्टरनेट कैफे द्वारा करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि पोर्टल पर पंजीकरण प्रारम्भ होने की तिथि 16 अगस्त, 2022 है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में धान क्रय प्रारम्भ होने की तिथि 01 नवम्बर, 2022 है व समर्थन मूल्य-2040 रू0/कु0 (कामन)/2060 रू0/कु0 (ग्रेड-ए) है।