सुलतानपुर विधायक विनोद सिंह ने आजादी का अमृत महोत्सव के तहत क्षेत्र के अनेकों गांवों मे जाकर ‘हर घर तिरंगा‘ का अभियान चलाया

 रिपोर्ट_प्रभ जोत सिंह जिला ब्यूरो चीफ

इंडेविन टाइम्स न्यूज नेटवर्क 

  • विधायक विनोद सिंह द्वारा क्षेत्रवासियो अपने घरों पर तिरंगा झण्डा फहराने के लिए प्रोत्साहित किया।
  • विधायक विनोद सिंह मुख्य अतिथि के रूप में व एम0एल0सी0 शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने विकास खण्ड दूबेपुर परिसर में बने वीडियों कांफ्रासिंग हाल का उद्घाटन किया।
  • विधायक विनोद सिंह, जिलाधिकारी रवीश गुप्ता द्वारा विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस 14 अगस्त सुलतानपुर में प्रतिभाग किया और विभाजन विभीषिका स्मारक लोकार्पण किया।
  • आज ही विधायक द्वारा गांव करौदिया देहात में नव निर्मित पंचायत भवन का भी लोकार्पण किया गया।

सुल्तानपुर।आजादी के 75 साल पूरे होने पर आजादी के अमृत महोत्सव शानदार बनाने हेतु हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज भी सुलतानपुर के विधायक व पूर्व मंत्री विनोद सिंह अपने क्षेत्र के लोगों को घर पर तिरंगा झण्डा लगाने हेतु घर-घर जाकर प्रोत्साहित किया और और क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि झण्डे के साथ हमारा संबंध सदैव व्यक्तिगत की बजाय औपचारिक और संस्थागत रूप से अधिक रहा है। आजादी के 75वे वर्ष के दौरान एक राष्ट्र के रूप में झंडे को सामूहिक रूप से घर पर लाना न केवल तिरंगे के साथ हमारे व्यक्तिगत संबंध का प्रतीक है बल्कि राष्ट्र की प्रतिबद्धता को भी बतलाता है।  इसी क्रम में आजादी का अमृत महोत्सव के दौरान हर घर तिरंगा अभियान के तहत सर्वप्रथम ग्राम गोराबारिक (इमलीबीरन), दादूपुर, महाजितपुर, बांसी, खैचिला, गोड़वा, कटावां, अमिलिया कलां, रामनगर, ढखवा करौदिया देहात व अन्य गांव में पहुँचकर लोगो को अपने घरों में तिरंगा लगाने हेतु प्रेरित किया और ग्राम प्रधान को निर्देश दिया कि जिस व्यक्ति को तिरंगा झण्डा प्राप्त नही है या किसी को नहीं मिल पा रहा है, उसे तुरन्त उपलब्ध कराया जाय। 

इस दौरान समूह की महिलाओं में आजादी का अमृत महोत्सव को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला। अपने क्षेत्र में विधायक विनोद सिंह अपनेपन का अहसास कराते हुए लोगो के बीच बैठकर बच्चे, बूढ़े, पुरूष, महिलायें से मुलाकात कर उनके क्षेत्र के बारे जानकारी कर समस्याओं का निस्तारण कर रहें है। जिन क्षेत्रवासियों की समस्याओं का निस्तारण तुरंत होना है, उसे अधिकारियों से मिलकर निस्तारित करावा रहें है, जिसमें समय लगता है ऐसे समस्याओं के लिए फरियादियों को आश्वस्त किया जा रहा कि जल्द से जल्द उनका कार्य करवाया जाएगा। 

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान में श्याम बहादुर पाण्डेय, अशोक यादव, उमेश मिश्रा, मनोज श्रीवास्तव मंडल अध्यक्ष, संतोष सिंह मंडल महामंत्री, राजकुमार पांडेय, बब्लू सिंह प्रधान, सुभाष सिंह प्रधान अमिलियाकलां, नरेन्द्र सिंह प्रधान, बसन्त तिवारी प्रधान आदि सम्मनित व्यक्ति शामिल रहें। विधायक विनोद सिंह मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती शिल्पा सिंह, विकास खण्ड दूबेपुर प्रमुख की अध्यक्षता में श्री शैलेन्द्र प्रताप सिंह, मा0 सदस्य विधान परिषद की उपस्थिति में विकास खण्ड दूबेपुर नवनिर्मित वीडियों कांफ्रासिंग कक्ष का लोकार्पण किया, जहां पर संदीप सिंह, खण्ड विकास अधिकारी दूबेपुर, सहायक विकास अधिकारी, ग्राम विकास/पंचायत अधिकारी, बी0डी0सी0, ग्राम प्रधान व सदस्य इत्यादि सम्मानित लोग मौजूद रहें।  

विधायक विनोद सिंह मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी रवीश गुप्ता अध्यक्षता में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस 14 अगस्त सुलतानपुर में शामिल हुए। इस दौरान विनोद सिंह व जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने आजादी के अमृत महोत्सव के हर घर तिरंगा अभियान के तहत पैदल शोभा यात्रा निकाली और विभाजन विभीषिका स्मृति स्मारक का लोकार्पण किया। जहां पर आर0एस0एस0 के विभाग प्रचारक श्री अजीत जी, जिलाधिकारी रवीश गुप्ता, आ0के0 भारती, डी0पी0आर0ओ0, कहकशाँ अंजुम, अपर उप जिलाधिकारी सदर, सरदार बलदेव सिंह, कमल नयन पाण्डेय, सरदार महेन्द्र पाल सिंह, आदि शहर की बड़ी हस्तियां मौजूद रही। 

इसी क्रम में कारौदिया देहात में स्थित नवनिर्मित पंचायत भवन का लोकार्पण किया, और माननीय विधायक आजादी की अमृत महोत्सव के तहत अपने-अपने घरों पर आज ही तिरंगा लगाने की अपील की। जहां पर श्याम बहादुर पाण्डेय, उत्तम सिंह, दिनेश सिंह व गांव के अन्य सम्भ्रात लोग, बच्चे, महिलाएं मौजद रही।