रिपोर्ट_प्रभ जोत सिंह जिला ब्यूरो चीफ
इंडेविन टाइम्स न्यूज नेटवर्क
- सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त जन शिकायतों
- समस्याओं का निस्तारण समयबद्ध ढंग से करें सम्बन्धित अधिकारी-डीएम
सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी द्वारा राजस्व, भूमि विवाद, पुलिस विभाग आदि के प्रकरणों पर सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि मौके पर निरीक्षण कर विवाद का निपटारा दोनों पक्षों को सुनकर कराना सुनिश्चित करें। इसी प्रकार अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारी अपने-अपने विभाग के प्रार्थना पत्र का निस्तारण समयबद्ध ढंग से करना सुनिश्चत करें।
जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस लम्भुआ में डीएम के समक्ष कुल 246 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 09 प्रार्थना पत्रों का जिलाधिकारी द्वारा मौके पर उपस्थित अधिकारियों से निस्तारित कराया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस पर सर्वाधिक राजस्व विभाग के 133, पुलिस विभाग-61, विकास विभाग-19, समाज कल्याण विभाग 03 तथा अन्य विभागों के कुल 21 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए।
इसी प्रकार जनपद की अन्य चारों तहसीलों में भी सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जन शिकायतों/समस्याओं को रोस्टर के अनुसार अपर जिलाधिकारी(प्रशासन), अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0), सम्बन्धित तहसीलों में तथा शेष 02 तहसीलों में सम्बन्धित उप जिलाधिकारी द्वारा सुनकर उसका निस्तारण किये जाने का निर्देश सम्बन्धित तहसील स्तरीय अधिकारियों को दिये गये।
जनपद स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स, उप जिलाधिकारी लम्भुआ महेन्द्र श्रीवास्तव, पुलिस क्षेत्राधिकारी लम्भुआ सतीश चन्द्र शुक्ला सहित अन्य सम्बन्धित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी, तहसील अन्तर्गत सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण एवं फरियादीगण आदि उपस्थित रहे।