स्वंतन्त्रता दिवस के पूर्व संध्या पर तिरंगा यात्रा को एमएलसी शैलेन्द्र सिंह ने झंडी दिखा कर रवाना किया

रिपोर्ट_प्रभ जोत सिंह जिला ब्यूरो चीफ

इंडेविन टाइम्स न्यूज नेटवर्क 

सुल्तानपुर ।14 अगस्त 2022 स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आज़ादी के अमृत महोत्सव के शुभ अवसर पर हर घर तिरंगा घर -घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने हेतु शहर में तिरंगा यात्रा का आयोजन उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के तत्वाधान में हुआ जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष /मांडलिक मंत्री अयोध्या दिलीप पाण्डेय ने किया ।तिरंगा यात्रा में प्रतिभाग करने के लिए शिक्षक और कर्मचारी तिकोनिया पार्क में एकत्रित हुये।तिरंगा यात्रा का शुभारंभ में मुख्य अतिथि एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह को निज़ाम खान ने तिरंगा कैप और बैज लगाकर स्वागत किया उसके बाद एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने तिकोनिया पार्क से झंडा दिखा कर रवाना किया और तिरंगा यात्रा में डाकखाना चौराहे तक शामिल भी रहे।

उन्होंने देश की आज़ादी के लिए अपना सर्वस्र न्योछावर करने वाले महान क्रांतिकारियों योद्धाओं नमन किया देश के लिए प्राणों की आहुति देने वाले स्वंतत्रता संग्राम सेनानियों के महती योगदान पर प्रकाश डाला और उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लेने का आवाहन किया। जनपदीय प्रवक्ता निज़ाम खान ने बताया कि तिरंगा यात्रा तिकोनिया पार्क से कलेक्ट्रेट , डाकखाना ,शाहगंज ,से चौक घण्टा घर ,सब्जी मंडी ,जिला अस्पताल ,बस स्टेशन होते हुए जिला पंचायत परिसर में स्थापित देश के महान वीर सपूतों शहीद-ए-आज़म सरदार भगत सिंह,अमर शहीद राजगुरु ,अमर शहीद सुखदेव,की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के पशचात विचार गोष्ठी किया गया। 

 तिरंगा यात्रा समापन समारोह को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश कलेक्ट्रेट मिनिस्ट्रियल के प्रांतीय अध्यक्ष सुशील कुमार त्रिपाठी ने खून से पाई हुई आजादी को पसीने से सींच कर के सुरक्षित रखने का आवाहन किया । माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष राजेंद्र मिश्र ने आए हुए अतिथियों का आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम में आदर्श वेलफेयर एसोसिएशन शिक्षामित्र संघ के जिला महामंत्री प्रदीप यादव,सिंचाई संघ के अध्यक्ष सर्व देव शुक्ला डॉ इंद्रजीत सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री एचबी सिंह ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीरेंद्र मिश्रा ,संयुक्त मंत्री प्रशांत पांडे ,जिला उपाध्यक्ष विनोद यादव ,राम बहादुर मिश्रा ,हरि श्याम मौर्य, अनिल यादव ,प्रतिमा सिंह जनपदीय कार्यसमिति एवं ब्लॉक कार्यसमिति के सदस्य धीरेंद्र राव अंजनी शर्मा ,प्रियंका त्रिपाठी ,हेमंत यादव ,अजीतसिंह यादव, नरेंद्र पांडे, संतोष चौरसिया, रवींद्र प्रताप सिंह ,राज बक्स मौर्य, शिवनारायण वर्मा , डॉक्टर रितेश सिंह , प्रदीप नारायण झा ,कृष्ण कुमार चौरसिया , मंजू सिंह सरोज प्रेमशिला पांडे शिव बदन मौर्य संदीप शर्मा अवधेश तिवारी , राजकुमार, सुनील यादव, जयकुमार संतोष सिंह अभ्यास सिंह ,ज्योति सिंह, मंजू सिंह,

  दूबेपुर से प्रतिभाग करने वाले हेमंत यादव उमाशंकर मिश्रा राजेश तिवारी, उदय राज वर्मा प्रेमशिला पांडे,आशुतोष पांडे ,मजीद, राजकुमार गुप्ता ,विवेक श्रीवास्तव प्रमोद पांडे ,अरुण शुक्ला 

कुड़वार से बृजेश मिश्रा, मुहम्मद मुज्तबा,सिकन्दर वर्मा,राजेश मिश्रा विनय पाण्डेय ,मृदुल त्रिपाठी,नरेंद्र प्रताप वर्मा सुभाष तिवारी ,राममगन वर्मा ,अशोक विश्वकर्मा, प्रियंका पाण्डेय ,विनोद कुमार, अरुण कुमार दुबे ,अरुण कुमार, विमलेश कुमार।कादीपुर से वीरेंद्र नारायण मिश्र, अनिल यादव, विनोद कुमार, नरेंद्र पाण्डेय,भानप्रताप शर्मा, संदीप शर्मा, प्रदीप वर्मा, सुनील यादव

मोतिगरपुर से त्रिभुवन पाण्डेय, सुमित यादव, चंद्र प्रकाश मिश्रा, अवनीश मिश्रा, दिनेश शर्मा, रवि त्रिपाठी,रमेश गुप्ता इत्यादि हजारों लोगो ने तिरंगा यात्रा में प्रतिभाग किया