सुल्तानपुर विधायक विनोद सिंह ने लगाया जनता दरबार सुनी फरियादे

रिपोर्ट_प्रभ जोत सिंह जिला ब्यूरो चीफ

इंडेविन टाइम्स न्यूज नेटवर्क

  • ज्यादातर समस्यायों का मौके पर किया निस्तारण
  • अधिकारियों द्वारा निस्तारित होने वाली समस्यायों के लिये फरियादियों को दिया आश्वासन

सुल्तानपुर। जनपद विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह अपने क्षेत्र के लोगों के लिये लगातार समर्पित हैं। ज्यादातर क्षेत्र में रहकर लोगों की समस्याओं से रूबरू होने वाले विनोद सिंह लोगों के सुख दुःख में हमेशा शामिल होते रहे हैं। इसी कड़ी में पूर्व मंत्री ने आज अपने कृषि विज्ञान केंद्र स्थित आवास पर जनता दरबार लगाया और फरियादियों की समस्यायों से रूबरू हुए। विनोद सिंह ने ज्यादातर फरियादियों की समस्यायों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया और जो अधिकारियों द्वारा समस्यायों को निस्तारित होना था, उसके लिये फरियादियो को आश्वस्त किया गया।

इस दौरान विनोद सिंह छेत्र से आये लोगों का हाल चाल लिया, साथ हीं उन्हें सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। विनोद सिंह ने कहा कि आज चाहे केंद्र की सरकार हो या प्रदेश की, हर तरह के लोगों और जरूरतमंदों के लिये सरकार ने तमाम तरह की योजनाएं चलाई हैं ताकि लोगों का उनको लाभ मिल सकें। उन्होंने साफ कहा को हमारा उद्देश्य लोगों की हर तरीके से मदद करना है और वे हर प्रकार से तत्पर हैं।