आगामी चुनाव को देखते हुए भाजपा विधायक विनोद सिंह गांव गांव बूथ सशक्तिकरण अभियान में हुये शामिल

रिपोर्ट-प्रभ जोत सिंह जिला ब्यूरो चीफ

इंडेविन टाइम्स न्यूज नेटवर्क

सुलतानपुर।सुल्तानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह अपने क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। चाहे इलाके के लोगों की समस्याएं सुन उसका समाधान करने की बात हो, या फिर पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने की बात। विनोद सिंह अपने हर धर्म को बखूबी निभा रहे हैं। इसी कड़ी में विधायक विनोद सिंह आज पार्टी को मजबूत करने और उनकी नीतियों को जन जन तक पहुंचाने के लिये बूथ सशक्तिकरण अभियान में शामिल हुए। इस दौरान पैगापुर में प्रधान मो. मुस्तफा समेत तमाम लोगों से विधायक विनोद सिंह ने मुलाकात की। 

जनसंपर्क कर उनकी समस्यायों से भी रूबरू हुए और निस्तारित करने का आश्वासन दिया। इसके बाद मुरली नगर बाजार में भी उन्होंने लोगों से जनसंपर्क कर संवाद स्थापित किया। वहीं यहां से निकलने के बाद विनोद सिंह रीना जायसवाल ( जिला महिला मोर्चा, सोशल मीडिया प्रभारी) के प्रस्तावित मैरिज लॉन कार्यक्रम में पहुंचे, वहां प्रसाद ग्रहण कर मौजूद लोगों से भी मुलाकात की। इसके बाद वे जुड़ैयापुर गांव पहुंचे जहां लक्ष्मी उपाध्याय के आवास पर उन्होंने लोगों ने मुलाकात कर पार्टी की नीतियों और रीतियों से रूबरू करवाया, साथ ही लोगों की समस्याओं को सुन उसे जल्द से जल्द निस्तारित करने का भी आश्वासन दिया। 

वहीं बांसी बाजार में भी पूर्व मंत्री विनोद सिंह ने लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनी, साथ ही प्रधान से समस्या को सुलझाने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि अगर इस समस्या का अब भी निस्तारण न हो तब वे सब आकर उनसे पुनः मिलें, समस्या का निस्तारण जरूर होगा। इसके बाद वे दूबेपुर गांव बाजार पहुंचे, जहां पानी की समस्या के निदान के लिये उन्होंने जल्द से जल्द निस्तारित करवाने की बात कही। वहीं इंदर तिवारी के घर पर विनोद सिंह ने लोगों से मुलाकात कर जनसंवाद स्थापित किया।वहां से निकलने के बाद वे रास्ते मे रुक रुक कर लोगों से मिले और हाल चाल लिया। इसके बाद वे सूर्यपुरम दूबेपुर में विभांशु सिंह की बालाजी गैस एजेंसी पर पहुंचे कर उन्हें बधाइयां दी। 

दरअसल चार दिनों पहले ही इस गैस एजेंसी का उद्घाटन हुआ था, उस समय कुछ कारणों से विधायक विनोद सिंह नहीं पहुंच पाए थे,आज एजेंसी पर पहुंचकर उन्होंने संचालक विभांशु एवं विनय सिंह को बधाई दी। यहां से निकलने के बाद वे भाईं बाजार में लोगों से मिले, उनकी समस्याएं सुनी साथ ही अतिशीघ्र निस्तारित करवाने के लिये सभी को आश्वस्त किया। 

आज के सभी कार्यक्रम के दौरान विनोद सिंह ने आगामी चुनाव में पार्टी प्रत्याशी को जितवाने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि आज पार्टी की नीतियों के चलते हर जाति धर्म के लोगों को तमाम सरकारी सुविधाएं मिल रही हैं। आवास, शौचालय का लाभ पात्रों को दिया ही जा रहा है, साथ ही शिक्षा चिकित्सा जैसी सुविधाओं में सरकार लगातार सुधार कर रही है ताकि जरूरतमंद उसका फायदा ले सकें, वहीं हर क्षेत्र में विकास की तमाम योजनाएं चलाई जा रही है ताकि लोगों को अन्य संसाधनों के प्रयोग में आसानी हो सके।

 इस सभी स्थानों पर वे विकास के मुद्दे पर बात करते नजर आए साथ ही लोगों से भी सहयोग करने की बात कही ताकि विकास कार्य करवाने में आसानी हो सके। इस दौरान आज के कार्यक्रम में विधायक विनोद सिंह के साथ श्याम बहादुर पांडेय, अशोक यादव,उमेश मिश्रा, मनोज श्रीवास्तव मंडल अध्यक्ष, संतोष सिंह मंडल महामंत्री, राजकुमार पांडेय रिंकू सिंह प्रधान, सुनील कुमार वर्मा, अरविंद कुमार पूर्व प्रधान, दिनेश वर्मा पूर्व बीडीसी सहित तमाम नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।