विश्व पर्यावरण दिवस पर अखिल भारतीय मानव सेवा मोर्चा संगठन की ओर से वृक्षारोपण अभियान के पंजीकरण की शुरुआत

 रिपोर्ट_प्रभ जोत सिंह

इंडेविन टाइम्स न्यूज नेटवर्क

राजस्थान। नागौर जिले में आज सेवा त्याग बलिदान के उद्देश्य से देश भर में 2 लाख पौधारोपण करेगा अखिल भारतीय मानव सेवा मोर्चा संगठन अखिल भारतीय मानव सेवा मोर्चा संगठन द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मेड़ता सिटी में देवराणी तालाब में वृक्षारोपण करके पुरे देश पर में दो लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया अखिल भारतीय मानव सेवा मोर्चा संगठन की महिला मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पाण्डेय ने कहा कि सृष्टि की रक्षा के लिए पर्यावरण का संरक्षण हमारी पहली प्राथमिकताओ में अहम है अखिल भारतीय मानव सेवा मोर्चा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमसिंह हिन्दू राजपुरोहित ने कहा कि वर्तमान में बढ़ते औधोगीकरण एवं अन्य कारणों से पर्यावरण को हो रही हानि से अखिल भारतीय मानव सेवा मोर्चा संगठन मानव जीवन के प्रति चिंतित हैं।

 विशेषकर युवा वर्ग में इस विषय के प्रति सजगता देखने को मिलती है अखिल भारतीय मानव सेवा मोर्चा संगठन देश के सभी युवाओं से अपील करता है कि ज्यादा से ज्यादा पेड़ पौधे लगाने में आगे आए प्रेमसिंह भावण्डा ने कहा कि सरकार ने वृक्षों की कटाई के खिलाफ कानून बना रखा है लेकिन फिर भी कहीं लोग कानून की अनदेखी करते हुए पेड़ों की कटाई को अपना पेशा बना दिया है ऐसे लोगों के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए

इस अवसर पर कमल गोयल विमल कुमार शर्मा निर्मला पाण्डेय अपराजिता पाण्डेय सहित अन्य कई लोग मौजूद रहे