आज भी जारी रहा सुल्तानपुर विधायक विनोद सिंह का क्षेत्र भ्रमण अभियान।

रिपोर्ट_प्रभ जोत सिंह जिला ब्यूरो चीफ

इंडेविन टाइम्स न्यूज नेटवर्क

सुल्तानपुर। विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह अपने क्षेत्र वासियों के लिये लगातार सक्रिय हैं। न सिर्फ आवास पर बल्कि क्षेत्र में भी निकलकर विनोद सिंह लोगों के सुख दुःख में शामिल हो रहे हैं बल्कि लोगों की फरियाद सुनकर उसे जल्द से जल्द निस्तारित करने का आश्वासन दे रहे हैं। इसी कड़ी में शुरूवात विधायक विनोद सिंह के आवास से हुई, जहां जनता दरबार के जरिये विनोद सिंह ने क्षेत्र के आये लोगों की समस्याएं सुनी। ज्यादातर समस्याओं को उन्होंने फोन के जरिये ही निस्तारित करवा दिया, जबकि जो जटिल समस्यांए थी उसके लिये फरियादियों को जल्द से जल्द निस्तारित करने का आश्वासन दिया यहां लोगों की फरियाद सुनने के बाद विधायक विनोद सिंह क्षेत्र भ्रमण के लिये रवाना हुये। शुरुवात नगर के दुल्हल मैरिज लॉन से हुई। जहां गुरु पूर्णिमा के अवसर के पर आशुतोष महाराज एवं गुरु माता जी को पुष्प अर्पित किया साथ ही उनके आशीर्वाद वचन का भी आनंद लिया। इसके साथ आरती कर प्रसाद ग्रहण किया।

 यहां से निकलने के बाद विनोद सिंह पूर्व जिला महामंत्री संजय सिंह सोमवंशी के आवास पर पहुंचे, वहां पर लोगों से मुलाकात कर पुरानी यादें भी ताजा की। उसके बाद वे रेलवे कॉलोनी मंदिर पहुंचे और पूजा पाठ कर लोगों का आशीर्वाद लिया। विधायक विनोद सिंह यहां के बाद धनपतगंज बाजार पहुंचे और जनसंपर्क कर लोगों से मुलाकात की। साथ ही प्रेम शंकर के घर पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त की। इसके साथ ही लोहँगी गांव में जयचन्द्र दुबे के घर ब्रह्मभोज में शामिल हुए। इसके साथ ही पूर्व मंत्री कटका मण्डल अध्यक्ष सुभाष वर्मा के घर पहुंचे और उनके माता जी के निधन पर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की, साथ ही हर प्रकार के सहयोग का आश्वासन दिया। 

इसके बाद विधायक विनोद सिंह बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत लोगों से परिचर्चा की। गांव के संभ्रांत एवं प्रमुख लोगों से मुलाकात कर आगामी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को जितवाने का अनुरोध किया। इस दौरान भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह के साथ पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुनील कुमार वर्मा,श्याम बहादुर पांडेय, पूर्व जिला महामंत्री कृपा शंकर तिवारी समेत कई नेताओ एवं कार्यकर्ताओ ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।