भाजपा जिला कार्यालय में हुई क्रांति दिवस और हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने की बैठक संपन्न

रिपोर्ट_प्रभ जोत सिंह जिला ब्यूरो चीफ

इंडेविन टाइम्स न्यूज नेटवर्क

सुल्तानपुर। 28 जुलाई को आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर भाजपा धूमधाम से अमृत महोत्सव मना रही है।इस स्वतंत्रता दिवस को ऐतिहासिक बनाने के लिए जिला प्रशासन के साथ- साथ भाजपा जिला इकाई अपने कार्यकर्ताओं के सहयोग से 13 से 15 अगस्त तक सवा लाख घरों में तिरंगा फहराएंगी।11 से 13 अगस्त को प्रत्येक गांव वार्ड व गली- मोहल्लों में वंदे मातरम व राम धुन रघुपति राघव राजा राम गाते हुए प्रभात फेरी निकाली जाएगी।गुरुवार को पयागीपुर स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर हर घर तिरंगा अभियान की तैयारी बैठक हुई।भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ आर.ए. वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी शंकर गिरि ने हर घर तिरंगा अभियान की तैयारी बैठक की समीक्षा की।

उन्होंने जनप्रतिनिधियों, जिला पदाधिकारी, मंडल प्रभारी,मोर्चा प्रकोष्ठ एवं विभाग के संयोजकों, सहित मंडल अध्यक्षों संग बैठक कर हर-हर तिरंगा लगाने की रणनीति तैयार की।उन्होंने कहा भाजपा हर घर तिरंगा अभियान से समाज में देश भक्ति की धारा बहायेंगी। श्री गिरि ने बताया हर घर तिरंगा अभियान 9 अगस्त क्रांति दिवस से 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस तक चलेगा। 9 व 10 अगस्त को युवा मोर्चा तिरंगा यात्रा निकालेगा। 11 अगस्त को भाजपा पदाधिकारी युवा कार्यकर्ता हाथ में तिरंगा लेकर महापुरुषों के मूर्तियों की साफ-सफाई कर माल्यार्पण करेंगे। 

11 अगस्त को ही जनप्रतिनिधि व भाजपा नेता समाज के प्रभावी लोगों के घरों पर तिरंगा झंडा लगाकर उत्सव जैसा माहौल बनाएंगे।13 ,14 एवं 15 अगस्त को कार्यकर्ताओं द्वारा तिरंगा टोलिया निकालकर हर घर झंडा पहुंचाने और उस परिवार के सबसे छोटे सदस्य के द्वारा उस घर पर ध्वजारोहण कराकर सेल्फी ली जाएगी। संगठन जिलाध्यक्ष डॉ.आर.ए. वर्मा ने स्वागत भाषण देते हुए कार्यकर्ताओं से हर घर तिरंगा अभियान को ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरी शिद्दत के साथ जुटने का आह्वान किया।पार्टी प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया की जिला प्रशासन के अलावा भारतीय जनता पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं के सहयोग से प्रत्येक विधानसभा में 25 हजार व जिले में सवा लाख झंडे लगाने का लक्ष्य रखा है।हर घर तिरंगा अभियान की सफलता के लिए 3,4 व 5 अगस्त को शक्तिकेंद्रों पर तैयारी बैठक होगी।

31 जुलाई को पीएम मोदी के मन की बात प्रत्येक शक्ति केंद्रों व बूथ स्तर पर सुनी जाएगी।बैठक का संचालन महामंत्री विजय त्रिपाठी ने किया।

बैठक में एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, सदर विधायक सीताराम वर्मा,जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिव कुमार सिंह,जिला उपाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश जायसवाल,संजय सिंह त्रिलोकचंदी, आलोक आर्या, घनश्याम चौहान, संदीप सिंह, आशीष सिंह रानू ,विवेक सिंह विपिन,नरेंद्र सिंह,राजेश सिंह, प्रदीप शुक्ला, राजित राम, जगदीश चौरसिया, दिनेश श्रीवास्तव,जिला सह प्रवक्ता अशोक सिंह, कृपा शंकर मिश्रा, बबीता तिवारी,अवध कुमार सिंह, चंदन नारायण सिंह,रेखा निषाद, गोविंद तिवारी टाड़ा,गांधी सिंह, पारसनाथ सिंह,बाबी सिंह,संजय सिंह बबलू,ब्लाक प्रमुख राहुल शुक्ला,प्रात्येश सिंह बंटी,नवनीत सिंह, सर्वेश मिश्रा,डिंपल सिंह ,चंद्र प्रताप सिंह,राजेंद्र वर्मा,अरुण जायसवाल,कुंवर बहादुर सिंह, उपमा शर्मा,डॉ हीरालाल मिश्रा, कृष्ण कुमार सिंह,संजय उपाध्याय,उपमा शर्मा,रामनारायण उपाध्याय, सभाजीत पांडे,इंद्रदेव मिश्रा, सभासद अरुण सिंह, संदीप गुप्ता,रमेश सिंह टिन्नू,प्रवीण मिश्रा, डॉ.संतोष सिंह, मंगरू प्रजापति, अरुण कुमार, विजय सेक्रेटरी, दिनेश चौरसिया,बिन्नू पांडे, मनोज मौर्या,गांधी सिंह विनोद अजय सिंह लीडर,अनिल बरनवाल, डा.बलराम मिश्रा, रेखा बरनवाल, नगर अध्यक्ष आकाश जायसवाल, राजेश चतुर्वेदी, मनोज श्रीवास्तव, राम अभिलाष सिंह,सुभाष वर्मा,संदीप तिवारी, ब्रह्मदेव देव सिंह, देव नारायण तिवारी,भूपेंद्र पाठक, संजय सरोज, नंदलाल पाल, हरि शंकर वर्मा, अखिलेश सिंह, सुनील सोनी,प्रवीण सिंह,संजय कसौधन, संतोष सिंह,राम बहादुर सिंह, सहित जिला पदाधिकारी,ब्लाक प्रमुखगण,मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, सभासदों सहित प्रकोष्ठ व विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहे।