नींबू की बागवानी को देखने के लिए जनपद बांदा ,कानपुर ,लखनऊ, सीतापुर ,बाराबंकी, गोंडा ,बस्ती, बहराइच ,फैजाबाद और रायबरेली से किसानों का हुआ आगमन


रायबरेली


नींबू की बागवानी कर रहे रायबरेली जनपद के कचनावा -डीह ब्लॉक के निवासी आनंद मिश्रा जो कि  लेमन मैन रायबरेली के नाम से देश में प्रसिद्ध है | उनकी नींबू की बागवानी देश और प्रदेश के किसानों को आकर्षित कर रही है ,इसी क्रम में पिछले दो-तीन दिनों में देश के विभिन्न जनपदों से किसान उनकी बागवानी को देखने व समझने और बागवानी करने का जज्बा लेकर नींबू की बागवानी लगाने की कोशिश कर रहे हैं |  अलग अलग जनपद से आये हुए लोग उनकी बागवानी को देखने के लिए उनके रायबरेली जनपद में कचनावा जा पहुंचे।



कानपुर से कन्हैया ,रुखा-रायबरेली से अरुण तिवारी ,सीतापुर से विवेक मिश्रा ,प्रकाश चंद अवस्थी ,अनुराग अवस्थी ,आचमन मिश्रा, मोहनलालगंज-लखनऊ से शिव कुमार सिंह ,बांदा से सुरेश पटेल, बाराबंकी से विनोद कुमार शुक्ल ,फैजाबाद से सूर्य नारायण मिश्रा , बहराइच से महेंद्र सिंह ,गोंडा से रमेश कुमार पांडे ,अयोध्या से सूर्यकांत शुक्ला ,रायबरेली से भागवत मिश्रा  का आगमन हुआ | सभी लोगों ने लेमन मैन की नींबू की बाग को देखा समझा और बारीकियां सीखा ,लोग नींबू की बागवानी को लगाएंगे | आनंद मिश्रा की मुहिम पूरे प्रदेश और देश में पहुंचने वाली है आनंद मिश्रा खुद एक सफल किसान हैं ,आनंद मिश्रा 900 नींबू के पेड़ों से खुद बागवानी करते हैं जिनकी कमाई लाखों रुपए में है, आनंद मिश्रा जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, मृदा संरक्षण पर काम करते हैं ,उनकी खेती पूर्णतया जैविक है, जैविक खेती को पूरे देश में बढ़ावा देते स्वर्ण क्रांति के प्रबल समर्थक है और साथ ही साथ किसानो की आमदनी डबल करने की कोशिश में लगे हुए है |