दिल्ली हिंसा : गोली चलाकर हिंसा भड़काने का आरोपी शाहरुख यूपी के शामली से गिरफ्तार


शामली. 


नागरिकता संशोधन कानून और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर के खिलाफ दिल्ली के उत्तर-पूर्वी इलाके में हुई हिंसा के मामले वांछित शाहरुख को दिल्ली क्राइम ब्रांच ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शामली से गिरफ्तार कर लिया है। शाहरुख ने 24 फरवरी को जाफराबाद में पुलिस जवान पर तमंचा ताना था और 8 राउंड फायरिंग की थी। वह बीते सात दिनों से फरार चल रहा था। इससे पहले क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि, शाहरुख बरेली में छिपा हुआ है। इस पर पुलिस व स्पेशल सेल की 10 टीम उसकी तलाश में जुटी हुई थी। बताया जा रहा है कि, शाहरुख फायरिंग के बाद पानीपत, कैराना, अमरोहा जैसे अलग-अलग शहरों में छिपता रहा।