रामपुर में रोडवेज बस की टक्कर से बोलेरो सवार 5 लोगों की मौत


रामपुर. 


उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में बुधवार तड़के रोडवेज बस की टक्कर से बोलेरो सवार 5 लोगों की मौत हो गई। हादसा शाहाबाद इलाके में बन्दार गांव के पास हुआ। मरने वाले सभी लोग राणा शुगर मिल के कर्मचारी थे। वे गन्ने से लदे वाहनों की अवैध आवाजाही को रोकने के लिए पेट्रोलिंग कर रहे थे। हादसे में 3 लोग घायल हुए हैं। सूचना मिलने पर मिल प्रबंधन और पुलिस अस्पताल पहुंची।  


राणा शुगर मिल के कर्मचारी बुधवार सुबह करीब साढ़े 5 बजे शाहाबाद थाना इलाके में ढकिया की ओर से वापस मिल जा रहे थे। कर्मचारी बोलेरो में सवार थे। वे बंदार गांव के पास पहुंचे थे तभी सामने से आ रही बस से टक्कर हो गई। मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस को सूचना दी और राहत बचाव शुरू किया। 


बस सवारों को मामूली चोटें आईं


हादसे में शुगर मिल के कर्मी मुकेश, हरबीर, शिवचरन, डिगमू, अमित और ओमवीर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि, इमरान, वीरेश और अंकुश घायल हो गए। इन्हें पुलिस ने अस्पताल में भर्ती करवाया है। बस में सवार लोगों को मामूली चोटें आई थीं। वे हादसे के बाद अपने घर चले गए।