निर्धन वर्ग की लड़कियों के लिए निशुल्क ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण का शुभारंभ


लखनऊ।


राजधानी में आशा वेलफेयर फाउंडेशन के प्रोजेक्ट बढ़ते कदम के अंतर्गत निर्धन आय वर्ग की लड़कियों महिलाओं के लिए निशुल्क रूप से ब्यूटी पार्लर कोर्स की शुरुआत शुक्रवार को इंदिरानगर स्थित शी ब्यूटी सलून में किया गया। संस्था के सदस्यों द्वारा टीका करके एवम नारियल फोड़ कर प्रसाद वितरण किया गया। इसमे महिलाओं एवं लड़कियों को पूर्ण रूप से निशुल्क ट्रेनिंग दी जाएगी एवम खुद का रोजगार सृजन करने में मदद की जाएगी।


संस्था की अध्यक्ष सोनी वर्मा ने बताया की अभी शुरू यह ट्रेनिंग तीन महीने की होगी,तीन महीने के पश्चात दूसरे बैच में दूसरी लड़कियों को ट्रेनिंग दी जाएगी और यही प्रक्रिया अगले तीन तीन महीनों में होती रहेगी। संस्था की सचिव ज्योति मेहरोत्रा एवम उपाध्यक्ष बृजेन्द्र बहादुर मौर्य के द्वारा प्रोजेक्ट बढ़ते कदम के अंतर्गत कई कार्यक्रम लांच किए जा रहे है जिसमे पूर्व में अभी निर्धन महिलाओं हेतु कुटीर उद्योग की भी स्थापना की गई है।


निशुल्क ब्यूटी पार्लर कोर्स में संस्था की ही सदस्य नाज़िया खान यह ट्रेनिंग देंगी। इसमे कोई भी निर्धन आय वर्ग की लड़कियां महिलाएं निशुल्क रूप से शी ब्यूटी सलून,प्लाट नं० - तैतालिस सेक्टर -ग्यारह, लाजवंती नगर ,इंदिरानगर लखनऊ में जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकतीं है। शुभारंभ प्रोग्राम में आशा वेलफेयर फाउंडेशन की सदस्य अनीता सिंह,अर्चना सिंह,पूजा सिंह,मीनाक्षी श्रीवास्तव, मंजू शुक्ला,मीना वर्मा आदि सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे ।