सोनिया - प्रियंका ने  सड़क दुर्घटना में मृतक के परिजनों से जताई शोक  संवेदना

हरिकेश यादव - इंडेविन टाइम्स




( मृतक के परिजनों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करती सोनिया व प्रियंका गांधी)


अमेठी।


सोनिया गांधी कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रियंका गांधी कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव कांग्रेस बिधान मंडल दल की नेता एवं बिधायक आराधना मिश्रा राष्ट्रीय सचिव किशोरी लाल शर्मा, अमेठी लोकसभा के प्रभारी फरहान वारसी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अमेठी प्रदीप सिंघल गुरुवार को अचानक ब्लॉक - भेटुआ के गांव भरेथा के पूरे गनेश लाल पहुँचे।


गांव गुंगवाछ के पूरे बिंधालाल-अमेठी के गांव हथकिला में  आधा दर्जन लोग सडक दुर्घटना में नेशनल हाईवे जगदीशपुर - अमेठी - प्रतापगढ़ मार्ग पर बारामासी के पूर्व सोमवार की रात्रि में 9.20 बजे 5 लोगों की मौत घटनास्थल पर हो गई। 1लोग की मौत उपचार के दौरान लखनऊ में मंगलवार की सुबह 8.30 बजे हो गई।शोक व्यक्त करने के लिए गांव में कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी गांव में गुरुवार को पहुची है। जिनके साथ अमेठी - रायबरेली लोक सभा क्षेत्र के प्रभारी फरहान वारसी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अमेठी प्रदीप सिंघल, ब्लाक-अमेठी अध्यक्ष अक्षय कुमार यादव, ब्लाक-भेटुआ अध्यक्ष कृपाशंकर यादव, आदि मौके पर रहे।


भरेथा प्रधान मिथिलेश कुमारी के घर पर शोक संवेदना सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, आराधना मिश्रा, ने ब्यक्त किया। और कहा कि इस दु:ख की घड़ी में साथ हूँ। इसके बाद गांव गुंगवाछ के पूरे बिंधालाल में पहुँची। शीतला यादव के बेटे की मौत दुर्घटना में हुई थी। शोक व्यक्त किया। और संवेदना प्रकट किया।


गौरतलब है कि 20 जनवरी को सड़क दुर्घटना में कल्पनाथ, धीरज,, बैजनाथ, श्री चंद, सुरेंद्र कश्यप, मनोज कुमार यादव की आसामयिक निधन हो गया था। रायबरेली से अमेठी के गांव भरेथा सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी आयी। इसके बाद वापस फुर्सत गंज करीब चार बजे नयी दिल्ली रवाना हो गई।