बरेली : किशोरी के साथ हैवानियत करने वाले दो अभियुक्तों को फांसी की सजा


बरेली. 


उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में चार साल पहले नाबालिग के साथ 'निर्भया' जैसी हैवानियत करने वाले दो युवकों को पॉक्सो कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है। यहां नवाबगंज की रहने वाली किशोरी के साथ 29 जनवरी 2016 को दो युवकों ने दुष्कर्म किया था। अभियुक्तों ने दुष्कर्म के बाद किशोरी की हत्या कर दी थी। आठ जनवरी को कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। जिस पर शुक्रवार को फैसला सुनाया गया।