लखनऊ.
नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ बुधवार को लखनऊ में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव पार्टी कार्यालय के बाहर उपवास पर बैठ गए। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ जीपीओ तक पैदल मार्च का ऐलान किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मार्च पर निकल पड़े। हजारों की संख्या में सड़क पर उतरे कार्यकर्ताओं को विधान भवन के बाहर रोकने के लिए पुलिस खासी मशक्कत करनी पड़ी है। पुलिस से झड़प भी हुई। इसके बाद बैरिकेडिंग पर चढ़े कार्यकर्ताओं ने शर्टलेस प्रदर्शन किया। पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है।
शिवपाल यादव कहा- नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ पूरे देश में विद्रोह की स्थिति है। सरकार को इसे तत्काल वापस लेना चाहिए। यह देश हित में नहीं है। इस कानून से देश की एकता और अखंडता को खतरा है। उन्होंने कहा कि देश में अमन और शांति के लिए उपवास रखा है। सरकार की गलत नीतियों के चलते ही संविधान बचाओ-देश बचाओ नारे के साथ विरोध किया जा रहा है।
शिवपाल यादव ने प्रदेश की योगी सरकार के घेरते हुए कहा- उत्तर प्रदेश में विकास, भुखमरी, भ्रष्टाचार और दुष्कर्म जैसी घटनाओं में इजाफा हुआ है। इनसे मुकाबला करने में सरकार फेल नजर आ रही है। देश और प्रदेश के अन्नदाता सबसे ज्यादा परेशान हैं। उन्होंने कहा कि नागरिक संशोधन कानून का हम पुरजोर विरोध करते हैं। इसमें मुस्लिमों को सूची से बाहर किया जाना न्याय नहीं है।