मुंबई.
शेयर बाजार सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 17.14 अंक की गिरावट के साथ 41,558 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान इसने 41,714.73 का उच्च और 41,453.38 का निचला स्तर छुआ। वहीं, निफ्टी की क्लोजिंग 14.80 अंक ऊपर 12,260.60 पर हुई।
इससे पहले शुक्रवार को सेंसेक्स 411.38 अंक की बढ़त के साथ 41,575.14 पर और निफ्टी 119.25 प्वाइंट ऊपर 12,245.80 पर बंद हुआ था।
नेसले इंडिया का शेयर सबसे ज्यादा 1.47% बढ़ा
सेंसेक्स के 30 में से 18 और निफ्टी के 50 में से 33 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। सबसे ज्यादा 1.42% शेयर नेसले इंडिया का चढ़ा। इसके अलावा, हीरो मोटोकॉर्प, महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारती एयरटेल और टाटा स्टील का शेयर भी 1% की बढ़त के साथ बंद हुआ। वहीं, आईसीआईसीआई बैंक का शेयर सबसे ज्यादा 0.99% गिरा। एसबीआई, टीसीएस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और एशियन पेंट का शेयर भी गिरावट के साथ बंद हुआ।