पूर्व सांसद सावित्रीबाई फुले ने अब कांग्रेस से तोड़ा नाता ,कहा- नहीं सुनी जा रही मेरी आवाज


लखनऊ


पूर्व बीजेपी सांसद सावित्रीबाई फुले ने अब कांग्रेस का दामन भी छोड़ दिया है। फुले इसी साल कांग्रेस में शामिल हुई थीं। अब उन्होंने कांग्रेस को भी अलविदा कते हुए दावा किया है कि वह खुद की पार्टी बनाएंगी। 19 जनवरी को फुले पार्टी के नाम का ऐलान करेंगी। इस्तीफा देने से पहले फुले ने आरोप लगाया कि कांग्रेस में उनकी बात नहीं सुनी जाती है। यही आरोप लगाते हुए उन्होंने बीजेपी से भी नाता तोड़ा था। फुले कांग्रेस के टिकट पर बहराइच सीट से 2019 लोकसभा चुनाव लड़ी थीं लेकिन हार गई थीं। 


बहराइच से पूर्व सांसद फुले ने बीजेपी पर संविधान बदलने और आरक्षण को खत्म करने के लिए आरएसएस के साथ काम करने का आरोप लगाया था। इसके बाद वह कांग्रेस में शामिल हुई थीं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, यूपी कांग्रेस महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया और प्रियंका गांधी वाड्रा की मौजूदगी में वह पार्टी में शामिल हुई थीं। इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर तीखा हमला भी बोला था।