नई दिल्ली।
देश की राजधानी में आज सुबह भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार इस घटना में 35 लोगों के मारे जाने की खबर हैं। यह आग दिल्ली के अनाज मंडी में लगी है जो कि रानी झांसी रोड पर है। यह आग आज सुबह लगी है। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने कई लोगों को आग से बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया।
दमकल विभाग के प्रमुख अतुल गर्ग के मुताबिक, आग की सूचना 5.22 बजे मिली। इसके बाद दमकल की 30 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। फैक्ट्री एक मकान में चल रही थी, जिसमें 59 लोग सो रहे थे। जिनमें से ज्यादातर बिहार के रहने वाले मजदूर थे।
फायर ब्रिगेड के अनुसार 14 लोगों को बचा लिया गया है, मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है। दिल्ली फायर सर्विस के डेप्युटी चीफ फायर ऑफिर सुनील चौधरी ने बताया कि आग को बुझा दिया गया है। मौके पर 15 लोगों को बचाया गया है। राहत कार्य अभी भी जारी है। इस ऑपरेशन में 27 दमकल की गाड़ियां मौजूद थी।