देशभर में देखा गया दशक का आखिरी सूर्य ग्रहण ,अब ऐसा संयोग 559 साल बाद बनेगा


दशक का आखिरी सूर्य ग्रहण गुरुवार सुबह 8:04 बजे शुरू हुआ। भारत में ग्रहण काल 2:52 घंटे तक रहा। 9:30 बजे मध्य काल के बाद ग्रहण 10:56 बजे खत्म हुआ। मुंबई, बेंगलुरु, दिल्ली, चेन्नई, कासरगोड़ा, कन्याकुमारी समेत अन्य शहरों में ग्रहण दिखाई दिया। केरल के कारगोड़ा, महाराष्ट्र के मुंबई और यूएई के दुबई में चंद्रमा ने सूर्य को ढक लिया और रिंग ऑफ फायर की स्थिति नजर आई। देश में अधिकतम स्थानों पर खंडग्रास और दक्षिण भारत की कुछ जगहों पर कंकणाकृति सूर्य ग्रहण रहा। एशिया के कुछ देश, अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया में भी ग्रहण देखा गया।


सूर्य ग्रहण के दौरान धनु राशि में एक साथ 6 ग्रह स्थित में रहे। आज पौष मास की अमावस्या तिथि है। ग्रहण के बाद पवित्र नदी में स्नान करने की परंपरा है। इसके बाद अगला सूर्य ग्रहण 21, जून 2020 को होगा, ये भारत में दिखाई देगा। 26 दिसंबर के सूर्य ग्रहण के बाद एक राशि में 6 ग्रहों के साथ सूर्य ग्रहण का योग 559 साल बाद सन 2578 में बनेगा।