भारत बचाओ रैली के लिए कांग्रेसियों का जत्था दिल्ली रवाना

अमेठी 


हरिकेश यादव - संवाददाता (इंडेविन टाइम्स )


अमेठी के हजारों सपूत होगे शामिल |


भारत बचाओ रैली - 2019 दिल्ली के रामलीला मैदान में कल चौदह दिसम्बर को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवाह्न पर आयोजित की गई है। भारतीय जनता पार्टी सरकार में किसान लाचार है आत्महत्या को हजारों कि संख्या मे किसान मजबूर हुए। ऐसे में कांग्रेस पार्टी ने भाजपा सरकार  के कारनामों को जनता के बीच उजागर करने के लिए भारत बचाओ रैली का आयोजन किया है। बिचौलियों के आगे घुटने टेकने में भाजपा ने कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। हर मुद्दे पर जनता को भाजपा ने गुमराह किया। सच्चाई को उजागर करना भारत बचाओ रैली का मुख्य उद्देश्य है। यह जानकारी जिला कांग्रेस कमेटी अमेठी अध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने दी। उन्होंने ने कहा कि भारत बचाओ रैली - 2019 दिल्ली के रामलीला मैदान में आगामी चौदह दिसम्बर को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के नेतृत्व में सफल कार्यक्रम के लिए कांग्रेस नेता, पार्टी पदाधिकारी, युवा वर्ग, छात्र, महिला, पिछड़ा वर्ग , अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक वर्ग  के लोग रैली में शामिल होने के लिए अमेठी जिले से जाएंगे ।



(फोटो- दिल्ली रवाना होते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता)


कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष राम बरन कश्यप, युवा कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष अजीत यादव, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज सिंह, एआईसीसी सदस्य प्रेम नारायण तिवारी, नरसिंह बहादुर सिंह, माता प्रसाद बैश्य, टी एन त्रिपाठी, राजीव लोचन, धर्म राज बहेलिया, मुन्ना सिंह , मोहम्मद मोतीन अहमद, एम एल सी दीपक सिंह, पूर्व विधायक राधेश्याम कनौजिया, भारत धुरिया, उदय राज यादव, राजकुमार पाण्डेय, ब्लाक अध्यक्ष भेटुआ कृपा शंकर यादव, मोहम्मद फारूक अहमद बाबर, अशोक सिंह हिटलर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य कलावती मौर्या, आदि रैली में शामिल होने के लिए दिल्ली की ओर रवाना हुए। बस, ट्रेन से नारे लगाते हुए कार्यकर्ताओं का जत्था उमड़ पड़ा है।