लखनऊ.
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नेशनल पाॅपुलेशन रजिस्टर () के खिलाफ मोर्चा खोला। रविवार को उन्होंने कहा- अखिलेश ने कहा- हम सब यहां के नागरिक हैं। जरूरत पड़ी तो हम एनपीआर फॉर्म नहीं भरेंगे। हमसे फॉर्म कैसे भरवा लोगो। पहला मैं रहूंगा जो कोई फॉर्म नहीं भरूंगा। कार्यकर्ताओं से कहा- सवाल ये है कि आप साथ दोगे या नहीं?
अखिलेश बोले- हम एनपीआर फॉर्म नहीं भरेंगे तो बताओ क्या करेंगे आप? अगर नहीं भरेंगे तो हम और आप सब निकाल दिए जाओगे। लेकिन, हम फॉर्म तो नहीं भरेंगे। पूछा- बताओ भरोगे आप? जितने भारत के लोग हैं- पहले भारत को बचाओ। इनके पास नौकरी नहीं है, इसलिए ध्यान भटकाने के लिए ऐसा किया जा रहा है। पूर्व सीएम यादव यहां सपा मुख्यालय पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
सपा सरकार आते ही सारे केस वापस लिए जाने का ऐलान
समाजवादी छात्रसभा की बैठक के बाद अखिलेश ने कहा- "आज खुशी का दिन है। छात्रसंघ चुनाव जीतने वाले सभी नौजवानों को बधाई। भाजपा के लोगों ने नौजवानों को घेरा और तोड़फोड़ की। नौजवानों को पीटने वाले और एसओ को पीटने वालों पर कार्रवाई नहीं हुई।" अखिलेश ने कहा कि मुख्यमंत्री जब मुकदमे वापस ले रहे हैं, तो आपके मुकदमे सरकार आते ही वापस होंगे।
सीएए और एनआरसी आम लोगों के खिलाफ
अखिलेश ने कहा कि सीएए और एनआरसी से किसी का भला नहीं होगा। यह आम लोगों के खिलाफ है। हिंसा के दौरान मारे गए लोगों की मदद सरकार को करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि लोगों से 50 साल पुराने कागजात मांगे जा रहे हैं, लोग कहां से लाएंगे। उन्होंने कहा कि देश में भाजपा इतिहास बनाकर ही जाएगी, लेकिन वह इतिहास आर्थिक विकास की मंदी का होगा। आने वाले समय में भाजपा में ऐतिहासिक गिरावट देखी जाएगी।