लखनऊ। राजधानी के विक्टोरिया स्ट्रीट व तुलसीदास मार्ग के अवैध निर्माण 30 नवंबर तक ढहा दिये जाएंगे। दोनों मार्गों पर गत गुरुवार से अवैध निर्माणों का चिह्नीकरण प्रारम्भ हो गया है। अतिक्रमण चिह्नित किए जाने के बाद संयुक्त टीमें उसे हटवाकर रास्ता साफ करवाएंगी। उसके बाद ही पाटा नाला पुलिस चौकी से आगे फ्लाईओवर का निर्माण कार्य तेज हो सकेगा।
फ्लाईओवर के निर्माण में आ रही दिक्कतों को लेकर गुरुवार को कलेक्ट्रेट में जिला प्रशासन, पुलिस, सेतु निगम व पीडब्ल्यूडी के अफसरों की बैठक हुई। इसमें ध्वस्तीकरण की अवधि को 20 नवंबर से बढ़ाकर 30 नवंबर कर दिया गया।
बैठक में एडीएम पश्चिमी संतोष कुमार वैश्य, एएसपी पश्चिमी विकास चंद्र त्रिपाठी के अलावा सेतु निगम व पीडब्ल्यूडी के अधिकारी शामिल रहे। बैठक की अध्यक्षता उप जिलाधिकारी सदर अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने की