समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबीयत बिगड़ी ,पीजीआई में कराया गया भर्ती


लखनऊ


उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (एसपी) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव को पेट दर्द की शिकायत के बाद बुधवार को लखनऊ स्थित पीजीआई अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बात की जानकारी अस्पताल प्रशासन की ओर से मिली है। मुलायम सिंह की तबीयत को लेकर यह भी कहा गया है कि सीरियस जैसी कोई बात नहीं है।

 

पीजीआई के डायरेक्टर डॉ. राकेश कपूर ने बताया कि मुलायम सिंह यादव को पेट दर्द की शिकायत के बाद भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनकी जांच की जा रही है। सीरियस जैसी कोई स्थिति नहीं है।

 कुछ महीने पहले भी मुलायम सिंह यादव की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें पीजीआई में भर्ती कराया गया था। रूटीन चेकअप के बाद डॉक्टरों ने उन्हें डिस्चार्ज कर दिया। इस दौरान डायरेक्टर डॉ. राकेश कपूर और डॉ. सुनील प्रधान की निगरानी में उनके ब्रेन और स्पाइन की जांचें की गईं थीं।