Redmi K30 और Redmi K30 Pro स्मार्टफोन की संभावित स्पेसिफिकेशन, फीचर्स और कीमत


कंपनी कुछ समय पहले लॉन्च हुए Redmi K20 स्मार्टफोन का अपग्रेड वर्जन होगा Redmi K30 और रेडमी K30 के अलावा Xiaomi अगले साल रेडमी के30 प्रो को भी लॉन्च कर सकती है। Redmi अपने K30 स्मार्टफोन को 5G सपोर्ट के साथ लॉन्च करेगी वहीं, खबर आ रही है कि कंपनी अपने रेडमी के30 स्मार्टफोन को होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन के साथ लॉन्च कर सकती है।



ख़ास बातें


5G सपोर्ट के साथ आ सकते हैं Redmi K30 और Redmi K30 Pro


Redmi K20 का अपग्रेड होगा रेडमी के30


होल-पंच डिस्प्ले के साथ आने वाला यह पहला रेडमी फोन होगा





Redmi K30, Redmi K30 Pro: रेडमी के30 को इस साल लॉन्च किया जा सकता है। इस साल लॉन्च हुए Redmi K20 का अपग्रेड वर्जन होगा Redmi K30। रेडमी के30 के अलावा Xiaomi अगले साल रेडमी के30 प्रो को भी लॉन्च कर सकती है। इस बात की पुष्टि पहले ही हो चुकी है Redmi K30 स्मार्टफोन 5G सपोर्ट के साथ आएगा। रेडमी के20 पॉप-अप सेल्फी कैमरा के साथ उतारा गया था तो वहीं रेडमी के30 होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन के साथ आ सकता है।