अखिलेश यादव ने बीजेपी पर साधा निशाना -'भोर की भूल' ने देश को शर्मिंदा किया, किसी और को भी इस्तीफा देना चाहिए


लखनऊ. 


महाराष्ट्र में फ्लोर टेस्ट से एक दिन पहले एक घंटे के भीतर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उप-मुख्यमंत्री अजित पवार ने पद से इस्तीफा दे दिया। दोनों ने 4 दिन पहले शनिवार सुबह राजभवन में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की मौजूदगी में पद और गोपनीयता की शपथ ली थी। इस पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तंज कसा है। उन्होंने कहा- विशेष संवैधानिक शक्ति के दुरुपयोग के लिए नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए किसी और को भी इस्तीफा दे देना चाहिए, जिनकी 'भोर की भूल' ने आज देश को सारे विश्व के सामने शर्मिंदा किया है। 


अखिलेश ने लिखा- संविधान को मानने वालों की जीत हुई और नकारने वालों की करारी हार।