कमला नेहरू भौतिक एवं सामाजिक विज्ञान संस्थान में मनाया गया अन्तर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस

रिपोर्ट_निसार अहमद जिला संवादाता

इंडेविन टाइम्स न्यूज नेटवर्क 

सुल्तानपुर।कमला नेहरू भौतिक एवं सामाजिक विज्ञान संस्थान, सुलतानपुर में अंग्रेजी विभाग द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत 08 सितंबर को अन्तर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर _'व्यक्तित्व के विकास में शिक्षा की बहुआयामी भूमिका'_ विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अंग्रेजी विभाग के अध्यक्ष प्रो. वी.पी.सिंह ने कहा कि शिक्षा व्यक्तित्व विकास का एक महत्त्वपूर्ण उपक्रम है।

 शिक्षा के जरिए ही हम व्यक्तित्व को परिमार्जित कर सकते हैं। देश के लिए श्रेष्ठ नागरिक की रचना कर सकते हैं। प्राध्यापक डाॅ रत्नेश बरनवाल ने कहा कि वर्तमान भारत को सशक्त बनाने में निःसन्देह शिक्षा एक महत्त्वपूर्ण विकल्प के रूप में हम सबके सामने मौजूद है। शिक्षा के ही द्वारा हम नयी पीढ़ी के व्यक्तित्व को बहुआयामी और जनतांत्रिक बना सकते हैं। डा. संतोष कुमार सिंह ने कहा कि प्रतिदिन बदलती हुई तमाम चुनौतियों के बीच शिक्षा जैसे मूल्य ही हमें आन्तरिक रूप से निःसन्देह मजबूत बना सकते हैं। संगोष्ठी में अंग्रेजी विभाग के छात्रों ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम में डाॅ सुनीता राय, डाॅ राजकुमार मिश्रा, फरीद अहमद, प्रोफेसर प्रतिमा सिंह, डाॅ पवन कुमार रावत, डाॅ‌ प्रिया श्रीवास्तव, डाॅ संतोष कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।।