स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने जूनियर एसोसिएट के 8 हजार से अधिक पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। जूनियर एसोसिएट की भर्तियां क्लर्क कैडर के लिए की जाएंगी। भर्तियां देश के अलग-अलग राज्यों के लिए की जानी हैं। इनमें सबसे ज्यादा 865 पदों पर भर्ती उत्तर प्रदेश में की जाएगी। वहीं, मध्य प्रदेश में 510, छत्तीसगढ़ में 190, दिल्ली में 143, राजस्थान में 500, बिहार में 230 और झारखंड में 45 वैकेंसी है। कैंडिडेट ऑनलाइन अप्लाय कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 26 जनवरी 2020 है।
तारीखें
आवेदन की शुरुआत | 3 जनवरी 2020 |
आवेदन की अंतिम तारीख | 26 जनवरी 2020 |
एडमिट कार्ड (प्री एग्जाम) जारी होने की तारीख | फरवरी 2020 |
प्री एग्जाम की संभावित तारीख | फरवरी/मार्च 2020 |
ऑफिशियल वेबसाइट - https://ibpsonline.ibps.in/sbijassdec19/
आवेदन शुल्क
जनरल और ओबीसी कैटिगरी के कैंडिडेट को 750 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा। एसटी/एससी/पीडब्ल्यूडी कैंडिडेट को कोई शुल्क नहीं देना होगा।
योग्यता
- कैंडिडेट की न्यूनतम उम्र 20 साल और अधिकतम उम्र 28 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
- आवेदन करने के लिए मान्यत प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।