लखनऊ |
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा लोकसभा चुनाव के बाद शुक्रवार रात चौथी बार लखनऊ पहुंचीं। वे यहां पार्टी मुख्यालय में कांग्रेस के स्थापना दिवस में शामिल होंगी। प्रियंका शुक्रवार रात को कांग्रेस नेत्री शीला कौल के घर पर रुकी थीं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बताया कि पार्टी के स्थापना दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रदेश के हर जिले से कार्यकर्ता पहुंचेंगे।
एनआरसी और सीएए को लेकर खास संदेश दे सकती हैं प्रियंका
लल्लू ने बताया कि शनिवार सुबह 10 बजे पार्टी कार्यालय पर प्रदेश भर से आए कार्यकर्ता और पदाधिकारियों के साथ ध्वजारोहण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। प्रियंका का संबोधन होगा। इस कार्यक्रम के जरिए पार्टी प्रदेश में सीएए, एनआरसी और एनपीआर को लेकर चल रही चर्चाओं पर खास संदेश दे सकती है।
उन्होंने बताया कि प्रियंका प्रमुख पदाधिकरियो से मुलाकात करेंगी। इसके बाद दिल्ली वापस लौट जाएंगी। पूरे कार्यक्रम के लिए 18 सदस्य की टीम बनाई गई है, जो पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर रही है।