लखनऊ |
मुकेश कुमार -(इंडेविन टाइम्स)
गोमती नगर स्थित सिल्वर सेवेन होटल में आज अहिंसा दल द्वारा 18 दिसंबर दिन बुधवार को महिला सेना का विस्तार किया गया | इस विस्तार में अहिंसा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार राजपूत के द्वारा तेजतर्रार महिलाओं को जैसे -आशा सिंह को महिला सेना जिला उपाध्यक्ष लखनऊ बनाया गया | वहीं दूसरी ओर मोहिनी राजपूत को जिला उपाध्यक्ष महिला सेना लखनऊ व श्रीमती हेमा गुप्ता व श्रीमती विभा पांडे जी को जिला महासचिव महिला सेना लखनऊ से बनाया गया |
(फोटो- सिल्वर सेवेन होटल में अहिंसा दल ने किया महिला सेना का विस्तार करते हुए )
इस शुभ अवसर पर विशाल राजपूत, कामिनी राजपूत, शकुंतला मिश्रा, कमलादेवी लोधी, श्वेता शुक्ला, सावित्री यादव, पदमा शुक्ला, मंजू कठेरिया, गोमती चौरसिया ने सक्रिय सदस्यता ग्रहण की व समस्त नवनियुक्त पदाधिकारियों ने रामराज्य की स्थापना के लिए लिया संकल्प लिया | इस शुभ मौके पर अनमोल वर्मा , प्रदेश अध्यक्ष अंगद सेना,महिला सेना प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी व पंडित शैलेन्द्र शास्त्री प्रदेश सचिव, गौरव सिंह चौहान, आलोक श्रीवास्तव, रविंद्र राठौर, अश्वनी जयसवाल प्रदेश सचिव,
व समस्त महिला पदाधिकारियों ने रामराज्य की स्थापना के लिए संकल्प लिया l