चीनी टेक कंपनी रियलमी 17 दिसंबर को भारतीय बाजार में अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन रियलमी XT 730G को लॉन्च करेगी। इसे चीन में लॉन्च हो चुके रियलमी X2 के इंडियन वर्जन के तौर पर लॉन्च किया जाएगा। फोन में स्नैपड्रैगन 730जी प्रोसेसर मिलेगा। कंपनी ने इसके लॉन्चिंग इन्वाइट्स भेजना शुरू कर दिए हैं। इवेंट में रियलमी अपनी पहले ट्रूली वायरलेस ईयरबड्स भी लॉन्च करेगी। इसका डिजाइन एपल एयरपॉड्स से मिलता जुलता होगा। कंपनी के सीईओ माधवसेठ का कहना है कि इसे एपल एयरपॉड्स की तरह पेरिस्कोप डिजाइन दिया गया है, यह कई कलर ऑप्शन में अवेलेबल होगा। इसके टीजर इमेज के मुताबिक इसमें एक छोटा सा चार्जिंग केस होगा, जिसमें एलईडी लाइट रहेगी।
रियलमी XT 730G की कीमतों का ऐलान इसके लॉन्चिंग इवेंट में ही हो पाएगा। इसे चीन में लॉन्च हुए रियलमी X2 के इंडियन वर्जन के तौर पर लॉन्च किया जा रहा है। चीन में इसके 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाले बेस वैरिएंट की कीमत 16200 रुपए है जबकि टॉप वैरिएंट 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 19300 रुपए है। उम्मीद की जा रही है कि भारत में भी इसकी कीमत लगभग इतनी ही होगी।
डिस्प्ले साइज | 6.4 इंच |
डिस्प्ले टाइप | फुल एचडी प्लस (1080x2340 पिक्सल), सुपर एमोलेड डिस्प्ले |
सिम टाइप | डुअल नैनो सिम |
ओएस | कलर ओएस 6 बेस्ड एंड्रॉयड पाई |
प्रोसेसर | क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी |
रैम | 6 जीबी / 8 जीबी |
स्टोरेज | 64 जीबी / 128 जीबी |
रियर कैमरा | क्वाड रियर कैमरा सेटअप विद 64MP सैमसंग GW1 सेंसर |
फ्रंट कैमरा | 32MP |
बैटरी | 4000 एमएएच विद 30W VOOC 4.0 फ्लैश चार्ज टेक्नोलॉजी |