CBSE (सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन) ने CTET (सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट) दिसंबर 2019 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया । इस परीक्षा का 13 वां संस्करण 8 दिसंबर 2019 को आयोजित किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे उम्मीदवार CTET की ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
परीक्षा पैटर्न
सीटेट परीक्षा दो लेवल में आयोजित की जाएगी | |
क्लास 1-5 के लिए | पेपर 1 |
क्लास 5-8 के लिए | पेपर 2 |
दोनों पेपर में 150-150 ऑब्जेक्टिव प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्न 1 मार्क्स का होगा। और कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET) पास करने के लिए अभ्यर्थी को इस परीक्षा में कम से कम 60 पर्सेंट अंक लाना अनिवार्य है।
परीक्षा का समय
पेपर 1 | पेपर 2 | |
परीक्षा केंद्र में प्रवेश | 8:00 बजे | 12:30 बजे |
एडमिट कार्ड्स की जाँच | 9: 00 से 09:15 तक | 1: 30 से 01:45 तक |
परीक्षा केंद्र में अंतिम प्रवेश | 9:30 बजे | 02:00 बजे |
CTET की ऑफिशियल वेबसाइट : ctet.nic.in